लाइव न्यूज़ :

कांग्रेस के दो विधायकों में संक्रमण की पुष्टि, मुख्यमंत्री अमरिंदर सिंह हुए क्वारंटीन

By भाषा | Updated: August 29, 2020 05:25 IST

मुख्यमंत्री के मीडिया सलाहकार रवीन ठकराल ने ट्वीट किया, “दो विधायकों में कोरोना वायरस संक्रमण की पुष्टि होने के बाद पंजाब के मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह ने सरकार के नियमों का पालन करते हुए और डॉक्टरों की सलाह पर सात दिन के लिए पृथक-वास में जाने का निर्णय लिया है।

Open in App
ठळक मुद्देविधायक निर्मल सिंह और कुलबीर सिंह जीरा ने विधानसभा के एक दिवसीय मानसून सत्र के बाद जांच कराई थी, जो पॉजिटिव पाए गए। निर्मल सिंह शुतराणा विधानसभा क्षेत्र से और कुलबीर सिंह जीरा, जीरा विधानसभा क्षेत्र से विधायक हैं।

चंडीगढ़: कांग्रेस के दो विधायकों में कोरोना वायरस संक्रमण की पुष्टि होने के बाद मुख्यमंत्री अमरिंदर सिंह पृथक-वास में चले गए हैं क्योंकि पंजाब विधानसभा सत्र के दौरान शुक्रवार को उन्होंने उन विधायकों से मुलाकात की थी। विधायक निर्मल सिंह और कुलबीर सिंह जीरा ने विधानसभा के एक दिवसीय मानसून सत्र के बाद जांच कराई थी।

मुख्यमंत्री के मीडिया सलाहकार रवीन ठकराल ने ट्वीट किया, “दो विधायकों में कोरोना वायरस संक्रमण की पुष्टि होने के बाद पंजाब के मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह ने सरकार के नियमों का पालन करते हुए और डॉक्टरों की सलाह पर सात दिन के लिए पृथक-वास में जाने का निर्णय लिया है क्योंकि विधानसभा में उन्होंने उन विधायकों से मुलाकात की थी।”

सिंह शुतराणा विधानसभा क्षेत्र से और जीरा, जीरा विधानसभा क्षेत्र से विधायक हैं। विधानसभा अध्यक्ष राणा के पी सिंह ने कहा, “उन्होंने (निर्मल ने) 25 अगस्त को अपनी जांच कराई थी जिसमें संक्रमण की पुष्टि नहीं हुई थी। इस रिपोर्ट के आधार पर उन्होंने सदन में प्रवेश किया।”

अध्यक्ष ने कहा कि शुक्रवार को बुखार महसूस होने पर सिंह ने पुनः अपनी जांच कराई जिसमें संक्रमण की पुष्टि हुई। उन्होंने कहा कि विधायक सदन में करीब 15 मिनट तक रहे। अध्यक्ष ने कहा कि सिंह के संपर्क में आने वाले लोगों का पता लगाया जाएगा और उनकी जांच की जाएगी। स्वास्थ्य मंत्री बलबीर सिंह सिद्धू ने कहा कि जीरा ने सत्र समाप्त होने के बाद अपनी कोविड-19 जांच कराई। पंजाब की 15वीं विधानसभा का 12वां सत्र यहां अपराह्न 11 बजे शुरू हुआ।

विधानसभा अध्यक्ष ने सत्र में शामिल होने के लिए मंत्रियों, विधायकों, अधिकारियों और कर्मचारियों के लिए कोरोना वायरस जांच कराना अनिवार्य कर दिया था। सदन में सामाजिक दूरी का पालन सुनिश्चित करने के लिए एक बेंच पर एक सदस्य को बैठने की ही अनुमति दी गई थी।  

टॅग्स :अमरिन्दर सिंहपंजाबकोरोना वायरस
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टपंजाब पुलिस ने सीमा पार से मादक पदार्थ तस्करी गिरोह का भंडाफोड़ किया, 2 गिरफ्तार, 4.13 किलोग्राम हेरोइन बरामद

भारतये तो ट्रेलर है, पिक्चर अभी बाकी है..., राघव चड्ढा ने AAP के खिलाफ किया नया वीडियो जारी

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

भारतक्या राघव चड्ढा किसी अन्य दल से जुड़े हुए हैं, पंजाब सीएम मान ने कहा-हां, समोसा और जहाज किराया पर बोल रहे थे और पंजाब मुद्दे पर नहीं, वीडियो

भारतमेरी खामोशी को मेरी हार मत समझ लेना, मैं दरिया हूं, वक्त आने पर सैलाब?, एक्स पर राघव चड्ढा ने वीडियो जारी किया, सुनिए

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया