लाइव न्यूज़ :

डीयू के दो कॉलेज ने विशेष कट-ऑफ सूची जारी की

By भाषा | Updated: October 25, 2021 17:01 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 25 अक्टूबर दिल्ली विश्वविद्यालय के दीन दयाल उपाध्याय महाविद्यालय और आर्यभट्ट महाविद्यालय ने पहले जारी तीन सूचियों में दाखिला नहीं पा सके उम्मीदवारों के लिए सोमवार को अपनी विशेष ‘कट-ऑफ’ सूचियां जारी कीं।

विश्वविद्यालय ने अब तक तीन ‘कट-ऑफ’ सूचियां जारी की हैं, जिनमें से 60,000 से अधिक छात्रों को दाखिला मिला है। समेकित विशेष कटऑफ सूची दिन में बाद में जारी की जाएगी, जिसमें उन उम्मीदवार को मौका दिया जाएगा जो अर्हता तो रखते हैं लेकिन किन्हीं कारणों से पहली तीन कट-ऑफ सूचियों के आधार पर प्रवेश नहीं ले सके।

छात्रों के पास इस सूची के तहत अपना प्रवेश रद्द करने और अपनी पसंद के पाठ्यक्रम या कॉलेज में प्रवेश लेने का प्रावधान नहीं है, जो उन्हें दूसरी और तीसरी सूची में उपलब्ध था। यह विशेष कट-ऑफ सूची किसी कार्यक्रम के लिए अंतिम घोषित कट-ऑफ सूची है।

दीन दयाल उपाध्याय महाविद्यालय ने बीकॉम (ऑनर्स) के लिए 98.25 प्रतिशत, बीएससी (ऑनर्स) रसायन शास्त्र के लिए 96.33 प्रतिशत, बीएससी (ऑनर्स) कंप्यूटर विज्ञान, गणित(ऑनर्स) और भौतिक विज्ञान (ऑनर्स) के लिए 97 प्रतिशत और कंप्यूटर विज्ञान के साथ बीएससी भौतिक विज्ञान के लिए 95 प्रतिशत कट-ऑफ तय किया है।

आर्यभट्ट महाविद्यालय ने बीए (ऑनर्स) अर्थशास्त्र में प्रवेश के लिए 97 प्रतिशत, बीए (ऑनर्स) हिंदी के लिए 84 प्रतिशत, बीए (ऑनर्स) मनोविज्ञान के लिए 97.75 प्रतिशत, बीकॉम के लिए 96.75 प्रतिशत और बीकॉम (ऑनर्स) के लिए 97 प्रतिशत न्यूनतम आवश्यक अंक तय किए हैं। बीएससी (ऑनर्स) कंप्यूटर विज्ञान के लिए 96.5 प्रतिशत, बीए में अर्थशास्त्र और राजनीति विज्ञान के संयोजन कार्यक्रम के लिए 95.75 प्रतिशत और बीए में अर्थशास्त्र एवं इतिहास संयोजन पाठ्यक्रम के लिए 95 प्रतिशत कट-ऑफ है।

विश्वविद्यालय के एक अधिकारी के अनुसार, कॉलेज उन पाठ्यक्रमों में विशेष कट-ऑफ जारी करते हैं, जहां दो से अधिक सीटें खाली हैं, क्योंकि वे अत्यधिक दाखिलों का जोखिम नहीं उठाना चाहते हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

पूजा पाठSurya Gochar 2026: अप्रैल 14 से बदलेगा इन 5 राशियों का भाग्य, मान-सम्मान में वृद्धि, सरकारी नौकरी और पदोन्नति के योग

ज़रा हटके14 अप्रैल को 87 बंदियों की होगी समय पूर्व रिहाई, 7 को मिलेगी सजा में छूट, मप्र गृह विभाग का बड़ा निर्णय

क्राइम अलर्टकश्मीर पुलिस को कामयाबी, 16 साल से टेरर नेटवर्क चला रहे 2 पाकिस्तानी सहित 5 अरेस्ट, श्रीनगर के रहने वाले नकीब भट, आदिल राशिद और गुलाम मोहम्मद खिलाते थे खाना?

कारोबारमार्च बनाम अप्रैल के वेतन में टैक्स गणना के बदले नियम, क्या आपकी सैलरी पर पड़ेगा असर? जानें

भारतहैदराबाद में हैं कांग्रेस नेता पवन खेड़ा, दिल्ली घर पर असम पुलिस ने की छापेमारी?, दिल्ली पुलिस की टीम कर रही मदद, वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारतNBEMS GPAT 2026: आ गया जीपैट का रिजल्ट, डायरेक्ट लिंक से चेक करें अपना स्कोर

भारतMBOSE SSLC 10th Result 2026: कक्षा 10 का परिणाम घोषित?, परिणाम देखने के लिए इस लिंक पर जाइये

भारतKarnataka 2nd PUC Result 2026: रोल नंबर तैयार रखें, कभी भी आ सकता है रिजल्ट

भारत3 दिन के भारत दौरे पर बांग्लादेशी विदेश मंत्री, क्या सुलझेंगे पुराने मुद्दे? जानें क्या मुद्दे शामिल

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए