लाइव न्यूज़ :

शहीद एक्सप्रेस के दो डिब्बे पटरी से उतरे, कोई घायल नहीं

By भाषा | Updated: January 18, 2021 12:27 IST

Open in App

लखनऊ, 18 जनवरी अमृतसर से जयनगर जा रही ट्रेन शहीद एक्सप्रेस के दो डिब्बे सोमवार सुबह लखनऊ में पटरी से उतर गये, हालांकि इस हादसे में कोई यात्री घायल नहीं हुआ। अधिकारियों ने इस बारे में बताया।

उत्तर रेलवे के मंडल रेल प्रबंधक (डीआरएम) संजय त्रिपाठी ने ‘भाषा’ को बताया कि सोमवार सुबह करीब आठ बजे शहीद एक्सप्रेस जैसे ही चारबाग के प्लेटफॉर्म नंबर-एक से आगे बढ़ी इसके दो डिब्बे पटरी से उतर गये। हालांकि, इस हादसे में कोई यात्री घायल नहीं हुआ।

उन्होंने बताया कि इन दो डिब्बों में एक एसी थ्री टायर का डिब्बा और एक स्लीपर का डिब्बा शामिल था। इन दोनों डिब्बों में 130 यात्री सवार थे।

उन्होंने बताया कि दोनों डिब्बों के यात्रियों को ट्रेन के दूसरे डिब्बों में सीट उपलब्ध करायी गयी। ट्रेन को 10 बजकर 25 मिनट पर रवाना कर दिया गया।

त्रिपाठी ने बताया कि इस मामले की जांच के लिये तीन सदस्यीय जांच समिति बनाई गयी है और समिति से सात दिनों में अपनी रिपोर्ट देने को कहा गया है।

उन्होंने बताया कि करीब 11 बजे से रेल यातायात पूरी तरह से सामान्य हो गया और पटरी से उतरे डिब्बों को वहां से हटा दिया गया है।

रेलवे पुलिस के अधीक्षक सौमित्र यादव ने बताया कि ट्रेन स्टेशन से रवाना हो रही थी, तब यह हादसा हो गया। उस समय ट्रेन की गति पांच से सात किलोमीटर ही थी इसलिये कोई बड़ी घटना नहीं हुई।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतबिहार में मुख्यमंत्री चुनना भाजपा के लिए बनी बड़ी सिरदर्दी, सम्राट चौधरी के नाम पर दल में टूट की संभावना, संघ बैकग्राउंड के नेता की हो रही है मांग

कारोबाररुपये की तेज छलांग! 2013 के बाद सबसे बड़ा उछाल

भारतएनएसजी कमांडोज के करतब देख रोमांचित हुए सीएम डॉ. मोहन, कहा- जवानों ने योग्यता-बुद्धिमत्ता-निडरता का अहसास कराया

क्रिकेटIPL 2026: समीर रिज़वी और रवि बिश्नोई शीर्ष पर, मौजूदा ऑरेंज और पर्पल कैप लीडर्स की सूची देखें

कारोबारGold Rate Today: 6 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,51,765 प्रति 10 ग्राम

भारत अधिक खबरें

भारतरामअवतार जग्गी हत्याः अमित जोगी को आजीवन कारावास की सजा

भारतबीजेपी 47वां स्थापना दिवस समारोहः करोड़ों कार्यकर्ता को बधाई, हम पार्टी को अपनी मां मानते हैं?, पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा-भावुक पोस्ट, वीडियो

भारतBaramati Bypoll 2026: कौन हैं आकाश मोरे? बारामती उपचुनाव में महाराष्ट्र की उप मुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार से टक्कर?

भारतअसम की जनता ने इस बार दो काम पक्के किए?, पीएम मोदी बोले- एनडीए की हैट्रिक और कांग्रेस के शाही परिवार के नामदार की हार की सेंचुरी का रिकॉर्ड?

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?