लाइव न्यूज़ :

ग्राहकों के गहने चुराने के आरोप में सहकारी बैंक के दो कर्मचारी गिरफ्तार

By भाषा | Updated: December 25, 2021 13:00 IST

Open in App

पुडुचेरी, 25 दिसंबर पांडिचेरी सहकारी शहरी बैंक के एक कैशियर और सहायक कैशियर को धोखाधड़ी और कर्जदारों द्वारा गिरवी रखे गए सोने के जेवर चोरी करने के आरोप में शुक्रवार को गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस ने यह जानकारी दी।

पुलिस सूत्रों ने बताया कि कुछ दिन पहले एक ग्राहक गिरवी रखे गहने वापस लेने के लिए लॉस्पेट में स्थित बैंक गया था। ग्राहक ने कथित तौर पर पाया कि उसके गहनों के स्थान पर नकली जेवरात रख दिए गए थे। पुलिस ने बताया कि इसके बाद ग्राहक ने बैंक के उच्च अधिकारियों से इसकी शिकायत की। बैंक ने कार्रवाई करते हुए उन सभी गहनों की जांच करवाई जो कर्जदारों ने रखवाए थे।

पुलिस ने बताया कि जांच में सामने आया कि गणेशन (कैशियर) और विजयकुमार (सहायक कैशियर) ने बैंक में रखे चार सौ गहने, नकली आभूषण से बदल दिए थे। पुलिस ने कहा कि दोनों कर्मचारियों ने सामान गिरवी रखने वाले एक निजी दुकानदार को असली गहने देकर पैसे उधार लिए थे।

बैंक प्रबंधक ने डी. नगर पुलिस में शिकायत दर्ज कराई और पुलिस द्वारा तत्काल की गई कार्रवाई में 1.19 करोड़ रुपये के असली आभूषण बरामद किये गए।

पुलिस ने दोनों कर्मचारियों पर मामला दर्ज कर उन्हें शुक्रवार को गिरफ्तार कर लिया। इसके बाद उन्हें एक स्थानीय अदालत में पेश किया गया जहां से उन्हें यहां स्थित जेल भेज दिया गया। पुलिस ने कहा कि बैंक के कुछ अन्य कर्मचारी भी जांच के दायरे में हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

क्रिकेटबेंगलुरु में छक्कों की बौछार के बीच, टिम डेविड की विस्फोटक पारी से CSK के खिलाफ RCB ने बनाया 250/3 का विशाल स्कोर

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

क्राइम अलर्टपंजाब पुलिस ने सीमा पार से मादक पदार्थ तस्करी गिरोह का भंडाफोड़ किया, 2 गिरफ्तार, 4.13 किलोग्राम हेरोइन बरामद

भारत अधिक खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह