हिमाचल के पहाड़ों में दो पर्वतारोहियों की मौत, लौट रहे हैं बाकी 14 : अधिकारी

By भाषा | Updated: September 28, 2021 23:46 IST2021-09-28T23:46:16+5:302021-09-28T23:46:16+5:30

Two climbers killed in Himachal mountains, remaining 14 are returning: Officials | हिमाचल के पहाड़ों में दो पर्वतारोहियों की मौत, लौट रहे हैं बाकी 14 : अधिकारी

हिमाचल के पहाड़ों में दो पर्वतारोहियों की मौत, लौट रहे हैं बाकी 14 : अधिकारी

शिमला, 28 सितंबर हिमाचल प्रदेश के पहाड़ों में खेमंगर ग्लेशियर के पास पर्वतारोहण करने पहुंचे पश्चिम बंगाल के 18 पर्वतारोहियों के दल में से दो की अत्यधिक विपरीत मौसमी परिस्थितियों के कारण मौत हो गई है जबकि 14 लोग वापस लौट रहे हैं। अधिकारियों ने मंगलवार को उक्त जानकारी दी और बताया कि दल कई दिनों से वहीं फंसा हुआ था।

उन्होंने बताया कि इस दल में शामिल दो अन्य पर्वतारोही मंगलवार को अपने बूते पर काजा पहुंचने में सफल रहे थे और इन्होंने ही जिला प्रशासन को अपने अभियान के दौरान आयी मुश्किलों के बारे में बताया।

काजा लाहौल-स्पीति जिले में पश्चिमी हिमालय क्षेत्र में सुदूर स्पीति घाटी में स्थित उपसंभागीय मुख्यालय है।

अधिकारियों के अनुसार, अभियान के दौरान मारे गये दोनों पर्वतारोहियों की पहचान पश्चिम बंगाल निवासी भास्करदेब मुखोपाध्याय (61) और संदीप कुमार ठाकुरता (38) के रूप में हुई है।

आईटीबीपी और सेना के जवानों का एक बचाव दल शवों को वापस लाने के लिए बुधवार को खेमंगर ग्लेशियर रवाना होगा।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Web Title: Two climbers killed in Himachal mountains, remaining 14 are returning: Officials

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे