कश्मीर में आतंकवादियों की गोलीबारी में दो नागरिक घायल

By भाषा | Updated: June 12, 2021 13:58 IST2021-06-12T13:58:28+5:302021-06-12T13:58:28+5:30

Two civilians injured in firing by terrorists in Kashmir | कश्मीर में आतंकवादियों की गोलीबारी में दो नागरिक घायल

कश्मीर में आतंकवादियों की गोलीबारी में दो नागरिक घायल

श्रीनगर, 12 जून जम्मू कश्मीर में बारामुला जिले के सोपोर शहर में आतंकवादियों ने शनिवार को सुरक्षाबलों को निशाना बनाते हुए गोलीबारी की जिसमें दो नागरिक घायल हो गए।

अधिकारियों ने बताया कि आतंकवादियों ने उत्तर कश्मीर जिले में सोपोर मैन चौक के समीप दोपहर को केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) और पुलिस के एक संयुक्त दल पर गोलियां चलाई।

उन्होंने बताया कि गोलीबारी में दो नागरिक घायल हो गए। सुरक्षाबलों ने इलाके की घेराबंदी कर दी है।

उन्होंने बताया कि विस्तृत जानकारी की प्रतीक्षा है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Web Title: Two civilians injured in firing by terrorists in Kashmir

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे