लाइव न्यूज़ :

बागडोगरा हवाई अड्डे से दो चीनी नागरिक गिरफ्तार

By भाषा | Updated: March 16, 2021 16:09 IST

Open in App

सिलीगुड़ी, 16 मार्च पश्चिम बंगाल के सिलीगुड़ी के पास बागडोगरा हवाई अड्डे से चीन के दो नागरिकों को बिना किसी दस्तावेज के यात्रा करने के आरोप में मंगलवार को गिरफ्तार किया गया है।

पुलिस ने बताया कि आरोपियों की पहचान नव जांग जुंग (39) और केई लेंग (42) के तौर पर हुई है।

उन्होंने बताया कि दोनों आंध्र प्रदेश के तिरूपति जा रहे थे।

अधिकारियों ने बताया कि उनकी संदिग्ध गतिविधि पर, केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल (सीआईएसएफ) के कर्मियों ने हवाई अड्डे पर उन्हें हिरासत में लिया और बाद में पुलिस के हवाले कर दिया।

पुलिस ने बताया कि गिरफ्तार किए गए एक शख्स के पास पासपोर्ट है, लेकिन वीजा नहीं हैं जबकि अन्य शख्स कोई भी वैध दस्तावेज प्रस्तुत नहीं कर सका।

उन्होंने कहा कि दोनों सोमवार को नेपाल से भारत आए थे और बागडोगरा के एक होटल में एक रात बिताने के बाद सुबह में हवाई अड्डे पहुंचे थे।

पुलिस ने कहा कि उनके पास से दो आधार कार्ड मिले हैं जिनमें उत्तर प्रदेश का पता लिखा है।

उन्होंने बताया कि मामले की छानबीन की जा रही है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRCB vs CSK: चेन्नई सुपर किंग्स की लगातार तीसरी हार, आरसीबी ने 43 रन से जीता बैक-टू-बैक दूसरा मुकाबला

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

क्रिकेटबेंगलुरु में छक्कों की बौछार के बीच, टिम डेविड की विस्फोटक पारी से CSK के खिलाफ RCB ने बनाया 250/3 का विशाल स्कोर

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

भारत अधिक खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह