लाइव न्यूज़ :

जयपुर से अमेरिका लौटे दो बच्चों को कोरोना संक्रमण होने की पुष्टि

By भाषा | Updated: November 29, 2021 22:09 IST

Open in App

जयपुर, 29 नवंबर जयपुर से अपने माता पिता के साथ अमेरिका लौटे दो बच्चे कोरोना वायरस से संक्रमित पाये गये हैं।

अमेरिका जाने से पूर्व परिवार के चारों सदस्यों ने जयपुर की एक निजी लैब में शनिवार को आरटी पीसीआर जांच करवाई थी जिसमें दोनों बच्चों में कोरोना वायरस संक्रमण की पुष्टि हुई है।

एक अधिकारी ने बताया कि जांच में बच्चों के कोरोना वायरस से संक्रमित होने की रिपोर्ट रविवार को आई थी। उसके बाद सभी लोग अमेरिका के लिये रवाना हो गये।

जयपुर के मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ नरोत्तम शर्मा ने बताया कि आठ वर्ष और छह वर्ष की उम्र के दोनों बच्चे पंद्रह दिन पहले अमेरिका से भारत आये थे और रविवार को देर रात दो बजे अमेरिका लौट गये।

ये लोग जयपुर के रहने वाले है और वर्तमान में अमेरिका में रह रहे हैं। भारत आने के बाद परिवार जम्मू कश्मीर स्थित वैष्णो देवी माता मंदिर गया और फिर राजस्थान के बीकानेर जिले में घूमकर शनिवार को जयपुर लौटे थे।

उन्होंने बताया कि दोनों बच्चों को कोरोना वायरस से संक्रमित होने की रिपोर्ट सीएमएचओ कार्यालय में रविवार दिन में पहुंची थी लेकिन तब तक वे लोग नयी दिल्ली से अमेरिका लिये हवाई उड़ान से रवाना हो गये थे। शर्मा ने बताया कि परिवार जयपुर में बनी पार्क क्षेत्र में अपने रिश्तेदार से मिलने आया था।

उन्होंने बताया कि जयपुर में रह रहे उनके भाई ने बताया कि परिवार ने दिल्ली में उनमें किसी को कोई कोरोना लक्षण नहीं होने का एक प्रमाण तैयार करवाया था जिसके आधार पर वे लोग विमान में सवार हुए। उन्होंने बताया कि रिपोर्ट आने के बाद एक दल को संपर्क में आये लोगों की जांच के लिये भेजा गया तो पता चला कि परिवार पहले ही अमेरिका के लिये रवाना हो चुका है।

राजस्थान में कोरोना संक्रमण मामलों में बढ़ोतरी हो रही है और सोमवार को उपाचाराधीन मरीजों की संख्या 187 पहुंच गई। सोमवार को राज्य में कुल 12 नये संक्रमितों में से सबसे अधिक आठ राजधानी जयपुर में पाये गये है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIDEO: पूजा करने गया था श्रद्धालु, मंदिर में ही हो गई पिटाई – CCTV फुटेज वायरल

क्रिकेटKKR का खाता खुला, PBKS टॉप पर, मैच रद्द होने से बदला पूरा समीकरण

क्रिकेटKKR vs PBKS: ईडन गार्डन्स में आउटफील्ड गीली होने के कारण मैच रद्द, दोनों टीमों को एक-एक अंक मिला

ज़रा हटकेVIDEO: हाईवे पर खतरनाक टावर गिरा, मौके पर प्रशासन मौजूद

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारत अधिक खबरें

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos