लाइव न्यूज़ :

तमिलनाडु में दो बच्चे घर से भागे, 12 घंटे में पुलिस ने पता लगाया

By भाषा | Updated: April 12, 2021 20:03 IST

Open in App

इरोड (तमिलनाडु), 12 अप्रैल कोरोना वायरस के डर से दादा ने घर से बाहर निकलने की अनुमति नहीं दी तो दो बच्चे घर से भाग निकले और 12 घंटे के भीतर पुलिस ने उन्हें ढूंढ निकाला। पुलिस ने सोमवार को यह जानकारी दी।

कामकाजी माता पिता की संतान- सात वर्षीय लड़का और उसकी 12 साल की बहन ने शनिवार दोपहर को अपने कुछ कपड़े साथ लिए और घर से निकल गए।

पुलिस ने बताया जब बच्चों के माता पिता काम पर गए हुए थे तब वे घर से भाग गए।

पुलिस ने कहा कि बच्चों ने चाय बेचने की दुकान और अन्य छोटी-मोटी दुकानों पर बताया कि वे अनाथ हैं और उन्हें नौकरी चाहिए।

पुलिस के अनुसार बच्चे साढ़े तीन किलोमीटर पैदल चलने के बाद एक वृद्धा के घर पर पहुंचे जहां उन्होंने खाना मांगा।

महिला के घर पर खाना खाकर दोनों वहीं सो गए।

इस बीच घर लौटकर माता पिता ने बच्चों को लापता पाया और पुलिस की सहायता मांगी। सीसीटीवी फुटेज और जांच के बाद पुलिस ने रविवार को बच्चों का पता लगाया।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

क्रिकेटकेकेआर के लिए सुनील नरेन और वरुण चक्रवर्ती पंजाब किंग्स के खिलाफ मैच क्यों नहीं खेल रहे हैं? जानें कारण

विश्वखुफिया प्रमुख मेजर जनरल माजिद खादेमी की मौत, इजराइल-अमेरिका ने ईरान किया हमला, 25 मरे?, जवाब में ईरान ने पड़ोसी खाड़ी देशों पर मिसाइलें दागीं

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत अधिक खबरें

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos

भारतDelhi Assembly Security Breach: कार में सवार व्यक्ति ने कॉम्प्लेक्स का गेट तोड़कर पोर्च में रखा गुलदस्ता, वीडियो

भारतबिहार में शराबबंदी कानून को लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने उठाया सवाल, कहा- बिहार में 40 हजार करोड़ रुपये की एक समानांतर अवैध अर्थव्यवस्था खड़ी हो गई है