लाइव न्यूज़ :

कुएं में धकेले जाने से दो बच्चों की मौत, महिला गंभीर रूप से घायल

By भाषा | Updated: September 8, 2021 19:33 IST

Open in App

बैतूल (मप्र), आठ सितंबर मध्यप्रदेश के बैतूल जिले में 38 वर्षीय एक महिला ने अपने पति के साथ अवैध संबंध होने के संदेह में 35 वर्षीय महिला और उसके दो बच्चों को कुएं में घकेल दिया। इस घटना में दोनों बच्चों की डूबने से मौत हो गई जबकि महिला की हालत गंभीर है। यह जानकारी पुलिस ने बुधवार को दी।

अनुविभागीय पुलिस अधिकारी महेंद्र सिंह मीणा ने बुधवार को बताया कि घटना मंगलवार को जिला मुख्यालय से लगभग 45 किलोमीटर दूर चिचोली थानाक्षेत्र के गांव कान्हेगांव में हुई। उन्होंने बताया कि आरोपी पिंकी कुमरे (38) को शक था कि उक्त महिला के उसके पति से अवैध संबंध हैं।

मीणा ने बताया कि मंगलवार को पीड़ित महिला अपने दो बच्चों- बेटा (04) और डेढ़ वर्षीय बेटी- के साथ चिचोली साप्ताहिक बाजार से शाम को गांव लौट रही थी। उन्होंने बताया कि रास्ते में पिंकी ने उक्त महिला को बिना मुंडेर के कुंए में धक्का दे दिया और पीड़ित महिला के साथ उसकी बेटी भी कुएं में गिर गई। उन्होंने बताया कि इसके बाद पिंकी ने महिला के बेटे को भी उठाकर कुएं में फेंक दिया।

उन्होंने बताया कि इसके बाद पिंकी ने देखा कि कुएं में बच्ची के साथ गिरने के बाद उक्त महिला कुएं में एक झाड़ी को पकड़ लिया है और बच्ची को सीने से चिपकाया हुआ है। मीणा ने बताया कि तब तक बच्ची जिंदा थी लेकिन पिंकी ने ऊपर से उक्त महिला पर पत्थर फेंकने शुरू कर दिये। उन्होंने बताया कि इससे बच्ची महिला की पकड़ से छूटकर कुएं में गिर गई और महिला भी गंभीर रूप से घायल हो गई। उन्होंने बताया कि इस घटना में दोनों बच्चों की मौत हो गई।

अधिकारी ने बताया कि घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस अधीक्षक सिमाला प्रसाद ने घटनास्थल का दौरा किया और कुएं का पानी मोटर पंप की सहायता से निकालकर दोनों बच्चों के शव कुंए से निकाले गए।

उन्होंने बताया कि आरोपी पिंकी के खिलाफ मामला दर्ज करके उसे गिरफ्तार कर लिया गया है। उन्होंने बताया कि आरोपी पिंकी ने गिरफ्तारी के बाद बताया कि उसे शक था कि उसके पति का उक्त महिला के साथ अवैध संबंध हैं, इसके चलते ही उसने इस घटना को अंजाम दिया।

उन्होंने बताया कि पीड़ित महिला को गंभीर हालत में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र चिचोली में भर्ती कराया गया है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतDC vs GT, IPL 2026: फ्री होकर देखिए मैच, दिल्ली मेट्रो देर रात तक पहुंचाएंगी घर, DMRC ने बदली अपनी टाइमिंग

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: अमेरिका-ईरान युद्धविराम के चलते कच्चे तेल की कीमतों में गिरावट, जानें भारत में ईंधन की कीमतों को कितना मिलेगा फायदा

विश्वझुके ट्रंप? अमेरिका के 2 हफ्तों के युद्धविराम को ईरान ने बताया ऐतिहासिक जीत, कही ये बात

विश्वइस ड्रोन और उस ड्रोन में कितना फर्क है...!

भारतनिजी जासूसी एजेंसियों को लेकर नई चिंताएं

भारत अधिक खबरें

भारतपंजाब में अमित शाह का प्रतिभा खोज अभियान?, आरिफ मोहम्मद खान ढाका जाएंगे!

भारतNagpur: पवनी सफारी में दिखा दुर्लभ ‘काला चीतल’, पर्यटकों में बढ़ा रोमांच

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब

भारत403 करोड़ रुपए खर्च?, योगी सरकार का सियासी दांव, बीआर अंबेडकर की मूर्ति पर लगेगा छत्र