लाइव न्यूज़ :

दिल्ली के सब्जी मंडी इलाके में इमारत के ढहने से दो बच्चों की मौत, बचाव अभियान जारी

By भाषा | Updated: September 13, 2021 17:16 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 13 सितंबर उत्तरी दिल्ली के सब्जी मंडी इलाके में सोमवार को एक चार मंजिला इमारत के ढहने से दो बच्चों की मौत हो गई।

पुलिस ने बताया कि 72 वर्षीय बुजुर्ग को मलबे से निकाल कर नजदीकी अस्पताल पहुंच गया है। पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि मलबे में तीन-चार और लोगों के फंसे होने की आशंका है।

पुलिस ने बताया कि बुजुर्ग व्यक्ति की पहचान रामजी दास के तौर पर हुई है और उनके सिर पर चोट आई है। वहीं सात और 12 साल के दो लड़कों को मलबे में से निकाल कर अस्पताल पहुंचाया गया।

अधिकारी ने बताया, “ दोनों भाई हैं और अस्पताल में उन्हें मृतक घोषित कर दिया गया।”

मध्य रेंज के संयुक्त पुलिस आयुक्त एनएस बुंदेला ने बताया कि दो बच्चों को मलबे से निकालकर अस्पताल ले जाया गया जहां उन्हें मृत घोषित कर दिया गया।

उन्होंने बताया, “ वे अपनी मां के साथ सड़क से जा रहे थे तभी इमारत ढह गई और दोनों भाई मलबे में दब गए।” बुंदेला के मुताबिक, “इस बाबत एक मामला दर्ज किया जाएगा और उसके अनुसार कानूनी कार्रवाई की जाएगी।”

हादसा स्थल पर खड़ी एक कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। बचाव अभियान में मदद के लिए मौके पर जमा हुए स्थानीय लोगों को बाद में वहां से हटा दिया गया।

दिल्ली नगर निगम (एमसीडी), राष्ट्रीय आपदा मोचन (एनडीआरएफ) समेत अन्य टीमें बचाव अभियान के लिए घटना स्थल पर हैं। अधिकारियों ने बताया कि बचाव कार्य के लिए दमकल की सात गाड़ियां मौके पर भेजी गईं हैं।

दिल्ली अग्निशमन सेवा के प्रमुख अतुल गर्ग ने बताया कि इस घटना के बारे में पूर्वाह्न 11 बजकर 50 मिनट पर जानकारी मिली थी, जिसके बाद दमकल के सात वाहनों को घटनास्थल पर भेजा गया। इसबीच दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने कहा कि वह स्थिति पर करीब से नजर रखे हुए हैं।

उन्होंने ट्विटर पर कहा, ‘‘सब्जी मंडी इलाके में इमारत गिरने का हादसा बेहद दुखद। प्रशासन राहत और बचाव कार्य में जुटा है, ज़िला प्रशासन के माध्यम से मैं खुद हालात पर नज़र बनाए हूं।”

आम आदमी पार्टी (आप) के तिमारपुर से विधायक दिलीप पांडे ने ट्विटर पर कहा कि स्थानीय प्रशासन व पार्टी कार्यकर्ता बचाव कार्य में लगे हुए हैं।

उन्होंने कहा, “अत्यंत दुर्भाग्यपूर्ण घटना, मल्कागंज में लक्ष्मण प्रसाद जी की 75 साल पुरानी इमारत गिरी। मौक़े पर दिल्ली सरकार की क्यूटीआर टीम, फ़ायर ब्रिगेड (दमकल) टीम, स्थानीय प्रशासन, हम और ‘आप’कार्यकर्ता, सभी बचाव कार्य में लगे हैं। दो लोग सुरक्षित निकाले गये। तक़रीबन सात-आठ और लोगों के अंदर फंसे होने की आशंका है।”

इमारत के भूतल का उपयोग व्यावसायिक उद्देश्य के लिए किया जा रहा था जबकि शेष हिस्से में रिहायश थी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

पूजा पाठPanchang 07 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 07 April 2026: आज नौकरी में तरक्की, धन-संपत्ति में बढ़ोतरी के शुभ योग

स्वास्थ्यविश्व स्वास्थ्य दिवसः वैज्ञानिक सोच से बदलेगी सेहत की तस्वीर

विश्वयदि ईरान पर जमीनी हमला हुआ तो...

ज़रा हटकेVIDEO: पूजा करने गया था श्रद्धालु, मंदिर में ही हो गई पिटाई – CCTV फुटेज वायरल

भारत अधिक खबरें

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे