लाइव न्यूज़ :

बाहरी दिल्ली के सुल्तानपुरी इलाके में कार की चपेट में आने से दो बच्चे घायल

By भाषा | Updated: June 18, 2021 19:47 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 18 जून बाहरी दिल्ली के सुल्तानपुरी इलाके में खेलते समय कार की चपेट में आने से दो बच्चे घायल हो गए। पुलिस ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।

बाहरी दिल्ली के पुलिस उपायुक्त परविंदर सिंह ने बताया कि यह घटना बृहस्पतिवार की है, जब दोनों बच्चे इलाके में एक खाली पड़े हुए प्लॉट में खेल रहे थे कि तभी एक कार की चपेट में आए गए। उन्होंने बताया कि इलाके के लोग सामान्यत खाली पड़े हुए प्लॉट का इस्तेमाल पार्किंग के लिए करते हैं। सिंह ने बताया कि घायल बच्चों में एक पांच साल का है, जबकि दूसरा तीन साल का है।

उन्होंने बताया कि प्रारंभिक जांच में यह पता चला है कि कार का चालक खाली प्लॉट में खड़ी कार को वहां से निकाल रहा था कि तभी दोनों बच्चे इसकी चपेट में आ गए। उन्होंने बताया कि इस हादसे के बाद कार का चालक फरार है। पुलिस उपायुक्त ने बताया कि घायल बच्चों को सफदरजंग अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उन्होंने बताया कि एक बच्चे को अस्पताल से छुट्टी मिल गयी है जबकि दूसरे बच्चे का इलाज चल रहा है। डॉक्टरों के मुताबिक दूसरे बच्चे को भी जल्द अस्पताल से छुट्टी मिल जाएगी।

सिंह ने बताया कि पुलिस ने आरोपी के खिलाफ भारतीय दंड संहिता की धारा 279 और 337 के तहत मामला दर्ज कर लिया है। उन्होंने बताया कि घटनास्थल से प्राप्त सीसीटीवी फुटेज की जांच कर आरोपी की तलाश की जा रही है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

विश्वIran-US War: ईरान के सुप्रीम लीडर की हालत नाजुक? मोजतबा खामेनेई के स्वास्थ्य को लेकर चौंकाने वाला दावा

स्वास्थ्यJammu-Kashmir: जम्‍मू कश्‍मीर में कैंसर का बढ़ता बोझ, 2018 से कश्मीर में 50,000 से ज्‍यादा मामले सामने आए

विश्वईरान ने युद्धविराम से किया इनकार, समाधान के लिए रखा 10-सूत्रीय फॉर्मूला? जानें

भारत3 दिन के भारत दौरे पर बांग्लादेशी विदेश मंत्री, क्या सुलझेंगे पुराने मुद्दे? जानें क्या मुद्दे शामिल

क्राइम अलर्टTamil Nadu: 6 साल बाद मिला न्याय! पिता-पुत्र की हिरासत में मौत केस में 9 पुलिसकर्मियों को मृत्युदंड

भारत अधिक खबरें

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे