लाइव न्यूज़ :

शोभा यात्रा के दौरान डीजे बॉक्स गिरने से दो बच्चों की मौत

By भाषा | Updated: December 11, 2020 11:44 IST

Open in App

बदायूं (उप्र), 11 दिसंबर उत्तर प्रदेश के बदायूं जिले के बसई गांव में बृहस्पतिवार रात शिव मंदिर में मूर्ति स्थापना से पूर्व निकाली जा रही शोभायात्रा के दौरान ट्रॉली पर रखा डीजे बॉक्स गिरने से दो बच्चों की मौत हो गई।

पुलिस ने बताया कि बसई गांव में शिव मंदिर में मूर्ति स्थापना से पहले गांव में शोभायात्रा निकाली जा रही थी और ट्रॉली में रखकर डीजे बजाया जा रहा था।

उन्होंने बताया कि इस शोभायात्रा के दौरान डीजे बॉक्स एक छज्जे से टकरा गया और ट्रेक्टर ट्रॉली के पीछे नाच रहे बच्चों के ऊपर गिर गया।

उन्होंने बताया कि डीजे बॉक्स के नीचे देवा (10), उदित(9), सनी और राम उर्फ बबलू दब गए, जिन्हें ग्रामीणों ने बाहर निकाला और नगर के अस्पताल ले गए, जहां चिकित्सक ने देवा को मृत घोषित कर दिया और उदित,सनी और राम को गंभीर अवस्था में बरेली रेफर किया गया।

उन्होंने बताया कि बरेली ले जाते समय रास्ते में उदित ने भी दम तोड़ दिया।

पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) सिद्धार्थ वर्मा ने शुक्रवार को बताया कि मूर्ति स्थापना अथवा शोभायात्रा निकालने की कोई अनुमति नहीं ली गई थी, पुलिस को दुर्घटना होने के बाद जानकारी मिली।

उन्होंने कहा कि इस मामले में जांच की जा रही है, जांच के उपरांत जो भी तथ्य सामने आएंगे उसके आधार पर दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRCB vs CSK: चेन्नई सुपर किंग्स की लगातार तीसरी हार, आरसीबी ने 43 रन से जीता बैक-टू-बैक दूसरा मुकाबला

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

क्रिकेटबेंगलुरु में छक्कों की बौछार के बीच, टिम डेविड की विस्फोटक पारी से CSK के खिलाफ RCB ने बनाया 250/3 का विशाल स्कोर

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

भारत अधिक खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह