लाइव न्यूज़ :

ट्रक की चपेट में आने से दो बच्‍चों की मौत

By भाषा | Updated: February 15, 2021 22:23 IST

Open in App

भदोही (उत्तर प्रदेश), 15 फरवरी भदोही के औराई थाना क्षेत्र में मां-बाप के साथ मोटरसाइकिल से जा रहे दो बच्चों को तेज रफ़्तार ट्रक ने कुचल दिया जिससे दोनों की मौके पर मौत हो गई, जबकि माता-पिता दोनों सुरक्षित बच गये।

पुलिस के मुताबिक घटना सोमवार शाम यहां राष्ट्रीय राजमार्ग-2 पर हुई। प्रभारी निरीक्षक श्रीकांत राय ने बताया कि विशम्भर बिंद अपनी पत्नी और दो बच्चों दीपक (8) व संदीप (6) को मोटर साइकिल से लेकर कछवा बाजार से अपने घर अख्तियारपुर गांव लौट रहे थे।

महराजगंज के पास सामने से आये एक साईकिल सवार से हल्की टक्कर के बाद बाइक असंतुलित होकर गिरी जिसमें पति-पत्नी बाएं तरफ और दोनों बच्चे सड़क के बीचों-बीच जा गिरे। दोनों बच्‍चे उठकर सड़क पर बैठे ही थे, तभी वाराणसी की तरफ जा रहे तेज रफ़्तार ट्रक ने दोनों भाइयों को कुचल दिया। दोनों की मौत घटना स्थल पर ही हो गई। बच्‍चों के कुचल जाने से मां -बाप बेहोश होकर सड़क पर गिर गए। उधर से गुज़र लोगों की सूचना पर पुलिस ने ट्रक को कब्ज़े में लेकर उसके ड्राइवर को गिरफ्तार लिया है। राय ने बताया कि दोनों बच्‍चों के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIDEO: पूजा करने गया था श्रद्धालु, मंदिर में ही हो गई पिटाई – CCTV फुटेज वायरल

क्रिकेटKKR का खाता खुला, PBKS टॉप पर, मैच रद्द होने से बदला पूरा समीकरण

क्रिकेटKKR vs PBKS: ईडन गार्डन्स में आउटफील्ड गीली होने के कारण मैच रद्द, दोनों टीमों को एक-एक अंक मिला

ज़रा हटकेVIDEO: हाईवे पर खतरनाक टावर गिरा, मौके पर प्रशासन मौजूद

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारत अधिक खबरें

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos