दुमका में आकाशीय बिजली गिरने से दो बच्चों की मौत, महिला घायल

By भाषा | Published: May 11, 2021 07:56 PM2021-05-11T19:56:21+5:302021-05-11T19:56:21+5:30

Two children die, woman injured after lightning strikes in Dumka | दुमका में आकाशीय बिजली गिरने से दो बच्चों की मौत, महिला घायल

दुमका में आकाशीय बिजली गिरने से दो बच्चों की मौत, महिला घायल

दुमका (झारखंड), 11 मई झारखंड के दुमका जिले में मसानजोर थाना क्षेत्र के पारसिमला गांव में मंगलवार को आकाशीय बिजली गिरने से दो बच्चों की मौत हो गयी जबकि एक महिला गंभीर रूप से घायल हो गयी।

पुलिस सूत्रों ने बताया कि मृतक बच्चों की पहचान मोहित कुमार रजक और दीपक रजक के रूप में की गयी है। दोनों क्रमशः 13 और सात वर्ष के थे। बिजली गिरने के समय दोनों बच्चे अपने गांव में वृक्ष के नीचे आम चुन रहे थे।

मसानजोर थाना प्रभारी चन्द्रशेखर चौबे ने बताया कि मंगलवार को ही सालतला गांव में बिजली गिरने से 37 वर्षीया संवर मुर्मू नामक एक महिला गंभीर रूप से घायल हो गयी।

उन्होंने बताया कि घायल महिला को दुमका के पीजेएमसी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Web Title: Two children die, woman injured after lightning strikes in Dumka

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे