लाइव न्यूज़ :

जयपुर में जहरीली चाय पीने से दो बच्चों की मौत, तीन अन्य बीमार

By भाषा | Updated: September 30, 2021 16:49 IST

Open in App

जयपुर, 30 सितंबर जयपुर के गलता गेट थाना क्षेत्र में बृहस्पतिवार को जहरीली चाय पीने और फैन (टोस्ट) खाने से दो बच्चों की मौत हो गई जबकि एक महिला एवं दो बच्चे बीमार हो गए जिनका यहां उपचार चल रहा है।

थानाधिकारी सतीश चंद्र ने बताया कि बास बदनपुरा में सुबह चाय के साथ फैन खाने के बाद एक महिला और चार बच्चों को उल्टियां होने लगीं तो उन्हें अस्पताल पहुंचाया गया गया।

उन्होंने बताया कि जयपुर के जे के लोन अस्पताल में चिकित्सकों ने दो बच्चों असलम (12) और सोफिया (3) को मृत घोषित कर दिया जबकि दो बच्चों का उपचार जारी है।

उन्होंने बताया कि बच्चों की नानी मुमताज को भी उल्टियों की शिकायत पर सवाई मानसिंह चिकित्सालय में भर्ती करवाया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

जे के लोन अस्पताल के अधीक्षक डॉ अरविंद शुक्ला ने बताया कि चार बच्चों में से दो बच्चे मृत लाये गये थे जबकि दो गंभीर बच्चे अस्पताल में भर्ती हैं और उनकी स्थिति स्थिर है। उन्होंने बताया कि चारों बच्चों ने सुबह सात बजे चाय के साथ फैन खाया था।

उन्होंने बताया कि पोस्टमार्टम की रिपोर्ट के बाद वास्तविक कारणों का खुलासा हो सकेगा।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतहैदराबाद में हैं कांग्रेस नेता पवन खेड़ा, दिल्ली घर पर असम पुलिस ने की छापेमारी?, दिल्ली पुलिस की टीम कर रही मदद, वीडियो

क्रिकेटVIDEO: "ए डीजे, अंदर आओ यार!", स्टाफ सदस्य पर बरसे रोहित शर्मा ने स्टाफ सदस्य पर बरसे, जानें क्या है पूरा माजरा

क्राइम अलर्टपति को यौन संबंध बनाने में कोई दिलचस्पी नहीं, पत्नी ने कहा-हम दोनों के बीच सास भी सो जाती थी?, ससुराल वाले ने कहा-गुर्दा दान करो या 30 लाख रुपये लाओ?

भारतNBEMS GPAT 2026: आ गया जीपैट का रिजल्ट, डायरेक्ट लिंक से चेक करें अपना स्कोर

क्राइम अलर्टचमत्कार या वशीकरण करके नहीं, छल-कपट से महिलाओं का यौन शोषण किया?, अशोक खरात ने किया स्वीकार

भारत अधिक खबरें

भारतMBOSE SSLC 10th Result 2026: कक्षा 10 का परिणाम घोषित?, परिणाम देखने के लिए इस लिंक पर जाइये

भारतKarnataka 2nd PUC Result 2026: रोल नंबर तैयार रखें, कभी भी आ सकता है रिजल्ट

भारत3 दिन के भारत दौरे पर बांग्लादेशी विदेश मंत्री, क्या सुलझेंगे पुराने मुद्दे? जानें क्या मुद्दे शामिल

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान