लाइव न्यूज़ :

मथुरा में निर्माणाधीन मकान के गहरे टैंक में गिरने से दो बच्चों की मौत

By भाषा | Updated: February 16, 2021 16:11 IST

Open in App

मथुरा, 16 फरवरी उत्तर प्रदेश के मथुरा जनपद में वृन्दावन की श्यामाश्याम धाम कॉलोनी खेलते समय दो बच्चे पास ही एक निर्माणाधीन मकान में गहरे टैंक में गिरने से दो बच्चों की मौत हो गयी। एक पुलिस अधिकारी ने इस बारे में बताया।

कोतवाली प्रभारी अनुज कुमार सिंह ने बताया कि रविवार को केशव धाम पुलिस चौकी क्षेत्र में श्यामाश्याम धाम कॉलोनी में कुछ बच्चे गली में खेल रहे थे। तभी उनमें से दो बच्चे कार्तिक (नौ) और ऋषभ (पांच) एक निर्माणाधीन मकान में छिपने चले गए। वहां एक गहरा टैंक खुदा हुआ था, जिसमें पानी भरा था।

उन्होंने बताया कि दोनों बच्चे मकान में अंधेरा होने के कारण टैंक को देख नहीं सके और छिपने के प्रयास में उसमें जा गिरे। जब अन्य बच्चों को पता चला तो उन्होंने शोर मचाया, जिस पर अन्य लोग भी आ गए। उन्होंने दमकल को भी बुला लिया।

सिंह ने बताया कि बच्चों को काफी मशक्कत के बाद बाहर निकाला जा सका। लेकिन उनमें से एक कार्तिक ने अस्पताल ले जाते समय दम तोड़ दिया। दूसरे बच्चे ऋषभ की भी सोमवार को उपचार के दौरान मृत्यु हो गई।

इस मामले में कार्तिक के पिता उमाकांत पाण्डे ने मकान मालिक यदुनाथ के खिलाफ थाना वृन्दावन में रिपोर्ट दर्ज कराई है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

स्वास्थ्यसन फार्मा ने लॉन्च किया ‘हार्ट के लिए 8- मेकिंग इंडिया हार्ट स्ट्रॉन्ग’ कैंपेन, दिल के स्वास्थ्य को बेहतर बनाने के लिए भारतीयों से रोजाना में अच्छी आदतें अपनाने का आग्रह

क्रिकेटDC vs GT, IPL 2026: दिल्ली में बादलों का डेरा, जानें DC vs GT मैच में बारिश खेल बिगाड़ेगी या नहीं?

कारोबारRBI MPC Meeting: रेपो रेट में कोई बदलाव नहीं, आरबीआई ने 5.25% को रखा बरकरार; नहीं बढ़ेगी आपकी ईएमआई

भारतनहीं रहीं मोहसिना किदवई, उत्तर प्रदेश से लेकर केंद्र की राजनीति तक, 5 दशकों तक छाई रहने वाली कांग्रेस दिग्गज नेता का निधन

विश्वइजरायल ने किया अमेरिका के सीजफायर का समर्थन, मगर हिजबुल्लाह के खिलाफ जंग रहेगी जारी

भारत अधिक खबरें

भारतDC vs GT, IPL 2026: फ्री होकर देखिए मैच, दिल्ली मेट्रो देर रात तक पहुंचाएंगी घर, DMRC ने बदली अपनी टाइमिंग

भारतनिजी जासूसी एजेंसियों को लेकर नई चिंताएं

भारतपंजाब में अमित शाह का प्रतिभा खोज अभियान?, आरिफ मोहम्मद खान ढाका जाएंगे!

भारतNagpur: पवनी सफारी में दिखा दुर्लभ ‘काला चीतल’, पर्यटकों में बढ़ा रोमांच

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह