लाइव न्यूज़ :

मथुरा के राजकीय शिशु सदन में डायरिया से दो बच्चों की मौत, 10 की हालत गंभीर

By भाषा | Updated: August 30, 2019 09:41 IST

शिशु सदन में कई प्रकार के संक्रमणों के कारण बच्चे कई दिनों से डायरिया से पीड़ित थे लेकिन उनका उचित इलाज नहीं करवाया गया जिसके कारण गुरुवार को गोपाल (डेढ़ वर्ष) और अंशिका (छह माह) की मौत हो गई।

Open in App

मथुरा के राजकीय शिशु सदन में डायरिया के कारण दो बच्चों की मौत हो गई और इस बीमारी से पीड़ित 10 अन्य बच्चों की हालत गंभीर हैं। बीमार बच्चों को मथुरा और आगरा के अस्पतालों में भर्ती कराया गया है। बताया जाता है कि शिशु सदन में कई प्रकार के संक्रमणों के कारण बच्चे कई दिनों से डायरिया से पीड़ित थे लेकिन उनका उचित इलाज नहीं करवाया गया जिसके कारण गुरुवार को गोपाल (डेढ़ वर्ष) और अंशिका (छह माह) की मौत हो गई।

शिशु सदन के कार्यवाहक अधीक्षक ने बताया कि बच्चों का पहले स्थानीय स्तर पर उपचार कराया गया, लेकिन स्थिति बिगड़ते देख बालरोग विशेषज्ञ को सूचना दी गई। हालत ज्यादा गंभीर पाए जाने पर छह बच्चों को आगरा स्थित एसएन मेडिकल कालेज भेजा गया। चार और बच्चों की स्थिति गंभीर बनी हुई है। डायरिया पीड़ित अन्य बच्चों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

जिला प्रोबेशन अधिकारी अनुराग श्याम रस्तोगी ने कहा, ‘‘चिकित्सक बच्चों का इलाज करने के साथ साथ यह भी जानने की कोशिश कर रहे हैं कि इतने बच्चों को डायरिया होने का कारण क्या है।’’ सरकारी सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक शिशु सदन के बच्चों की डायरिया से मौत होने की खबर मिलते ही शासन ने इस घटना को गंभीरता से लिया और राज्य बाल अधिकार आयोग के अध्यक्ष विशेष गुप्ता को मथुरा पहुंचकर स्थिति की रिपोर्ट देने को कहा है।

टॅग्स :उत्तर प्रदेशमथुरा
Open in App

संबंधित खबरें

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

क्राइम अलर्टबास्केटबॉल हुप पर पुल-अप्स कर रहे थे समुद्री इंजीनियरिंग संस्थान में 20 वर्षीय कैडेट विशाल वर्मा?, बैकबोर्ड गिरने से मौत

क्राइम अलर्ट27 करोड़ रुपये से अधिक की जीएसटी धोखाधड़ी, मेरठ और बहराइच में एक्शन, वसीम अकरम, शुभम गुप्ता और नेक आलम अरेस्ट

क्राइम अलर्ट365 दिन में 4000 करोड़ रुपए से ज्यादा की जीएसटी चोरी?, 1500 करोड़ रुपए एसटीएफ ने पकड़े

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

भारत अधिक खबरें

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos

भारतDelhi Assembly Security Breach: कार में सवार व्यक्ति ने कॉम्प्लेक्स का गेट तोड़कर पोर्च में रखा गुलदस्ता, वीडियो