लाइव न्यूज़ :

कर्नाटक में वायरस के डेल्टा प्लस स्वरूप के दो मामले सामने आए

By भाषा | Updated: June 23, 2021 22:39 IST

Open in App

बेंगलुरु, 23 जून कर्नाटक में कोरोना वायरस के डेल्टा प्लस स्वरूप के दो मामले सामने आए हैं। राज्य के स्वास्थ्य मंत्री डॉ के सुधाकर ने बुधवार को यह जानकारी दी।

इसके अलावा, बेंगलुरु के नेशनल सेंटर फॉर बायोलॉजिकल साइंसेज में तमिलनाडु से भेजे गए एक नमूने में भी डेल्टा प्लस स्वरूप की पुष्टि हुई है।

सुधाकर ने कहा, '' 23 जून तक कर्नाटक में डेल्टा प्लस स्वरूप का एक और मामला सामने आया है। कल मैसूर में एक मामला पाया गया था जबकि आज बेंगलुरु में डेल्टा प्लस स्वरूप का एक मामला सामने आया है। इसके साथ ही अब तक कर्नाटक में वायरस के डेल्टा प्लस स्वरूप के दो मामले सामने आ चुके हैं।''

उन्होंने कहा कि बेंगलुरु के मरीज को पृथक-वास में रखा गया है और उसका उपचार जारी है।

सुधाकर ने संवाददाताओं से कहा कि मैसूर में पाए गए डेल्टा प्लस स्वरूप वाले मरीज को पृथक-वास में रखा गया है। हालांकि, उसमें बीमारी के लक्षण सामने नहीं आए हैं और उसके संपर्क में आए लोगों में भी कोई लक्षण नहीं पाए गए हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRR vs MI: राजस्थान रॉयल्स का IPL 2026 में अजेय अभियान जारी, मुंबई इंडियंस को 27 रनों से हराया, शीर्ष पर पहुंची

क्रिकेटयशस्वी जायसवाल ने MI के गेंदबाजों की उखेड़ी बखिया, छक्के लगाकर 'सेंचुरी ऑफ़ मैक्सिमम्स' क्लब में हुए शामिल

क्रिकेटRR vs MI: वैभव सूर्यवंशी ने बुमराह को भी नहीं बख़्शा, एमआई पेसर को जड़े 2 छक्के | VIDEO

विश्व'अगले 48 घंटों तक घर के अंदर ही रहें' : ईरान में मौजूद नागरिकों के लिए भारतीय दूतावास तत्काल सुरक्षा एडवाइज़री जारी की

ज़रा हटकेक्या है नंदगोपाल गुप्ता नंदी और यूपी के उन्नाव में चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी का नाता?

भारत अधिक खबरें

भारतNagpur: पवनी सफारी में दिखा दुर्लभ ‘काला चीतल’, पर्यटकों में बढ़ा रोमांच

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब

भारत403 करोड़ रुपए खर्च?, योगी सरकार का सियासी दांव, बीआर अंबेडकर की मूर्ति पर लगेगा छत्र

भारतमहाराष्ट्र सरकार ने ऑटो और टैक्सी चालकों के लिए मराठी भाषा टेस्ट अनिवार्य रूप से किया शुरू