लाइव न्यूज़ :

भदोही में मतदाताओं को पैसा बांटने के आरोप में दो प्रत्याशी और डराने-धमकाने के मामले में पूर्व ब्लॉक प्रमुख गिरफ्तार

By भाषा | Updated: April 13, 2021 15:21 IST

Open in App

भदोही (उत्तर प्रदेश), 13 अप्रैल उत्तर प्रदेश पंचायत चुनाव के पहले चरण के लिए 15 अप्रैल को होने वाले मतदान से दो दिन पहले भदोही पुलिस ने मतदाताओं को पैसा बांटने के आरोप में जिला पंचायत सदस्य पद के दो प्रत्याशियों और मतदाताओं को डराने-धमकाने के मामले में एक पूर्व ब्लॉक प्रमुख को मंगलवार को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।

पुलिस अधीक्षक राम बदन सिंह ने मंगलवार को बताया कि भदोही ब्लॉक के पूर्व प्रमुख विनय कुमार दूबे उर्फ़ फ़ज़ीहत दूबे लगातार क्षेत्र में मतदाताओं को अपनी भाभी जिला पंचायत सदस्य प्रत्‍याशी अमृता दूबे के पक्ष में वोट डालने के लिए डरा-धमका रहे थे जिसकी शिकायत मिलने पर विनय दूबे को औराई थाना क्षेत्र से गिरफ्तार कर जेल भेजा गया है।

राम बदन सिंह ने बताया कि चुनाव में मतदाताओं को पैसा बांटने की सूचना पर उन्होंने वार्ड नंबर 14 के प्रत्याशी विपुल दूबे को ज्ञानपुर थाना के गजधरा गांव से जबकि वार्ड नंबर आठ के प्रत्याशी अजीत यादव को सुरि‍यांवा थाना क्षेत्र के पट्टीबेजांव गांव से पैसा बांटते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार किया।

उन्होंने बताया कि जिला पंचायत सदस्य पद के दोनों प्रत्याशियों के पास से 60 हज़ार रुपये से ज़्यादा नकद रकम के साथ कई एटीएम कार्ड बरामद किया गया है। इसके साथ उनके पास से बूथवार एक सूची भी मिली है जिसमें यह दर्ज है कि प्रत्येक मतदाता एक हज़ार के हिसाब से किस बूथ पर कितना पैसा बांटा गया और अभी किन बूथों पर दिया जाना है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos

क्राइम अलर्टबिहार के मुजफ्फरपुर में इश्क, फरेब और साजिश के घिनौना खेल में सुहाग को ही रास्ते से हटाने का फरमान, गोलियों की तड़तड़ाहट के बीच थम गई पति का सांस

भारतDelhi Assembly Security Breach: कार में सवार व्यक्ति ने कॉम्प्लेक्स का गेट तोड़कर पोर्च में रखा गुलदस्ता, वीडियो

बॉलीवुड चुस्कीएक शब्द ने मचा दिया बवाल! राकेश बेदी को क्यों मांगनी पड़ी माफी?

भारतबिहार में शराबबंदी कानून को लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने उठाया सवाल, कहा- बिहार में 40 हजार करोड़ रुपये की एक समानांतर अवैध अर्थव्यवस्था खड़ी हो गई है

भारत अधिक खबरें

भारतमुख्यमंत्री नीतीश कुमार के सामने जदयू नेताओं ने लगाया निशांत कुमार जिंदाबाद, CM भी मुस्कुराए

भारतबिहार में मुख्यमंत्री चुनना भाजपा के लिए बनी बड़ी सिरदर्दी, सम्राट चौधरी के नाम पर दल में टूट की संभावना, संघ बैकग्राउंड के नेता की हो रही है मांग

भारतएनएसजी कमांडोज के करतब देख रोमांचित हुए सीएम डॉ. मोहन, कहा- जवानों ने योग्यता-बुद्धिमत्ता-निडरता का अहसास कराया

भारतरामअवतार जग्गी हत्याः अमित जोगी को आजीवन कारावास की सजा

भारतबीजेपी 47वां स्थापना दिवस समारोहः करोड़ों कार्यकर्ता को बधाई, हम पार्टी को अपनी मां मानते हैं?, पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा-भावुक पोस्ट, वीडियो