मोदी मंत्रिपरिषद में पूर्वोत्तर से दो कैबिनेट और तीन राज्य मंत्री

By भाषा | Updated: July 7, 2021 22:15 IST2021-07-07T22:15:24+5:302021-07-07T22:15:24+5:30

Two cabinet and three state ministers from the Northeast in Modi's council of ministers | मोदी मंत्रिपरिषद में पूर्वोत्तर से दो कैबिनेट और तीन राज्य मंत्री

मोदी मंत्रिपरिषद में पूर्वोत्तर से दो कैबिनेट और तीन राज्य मंत्री

नयी दिल्ली, सात जुलाई नरेंद्र मोदी सरकार के दूसरे कार्यकाल के पहले मंत्रिपरिषद विस्तार के बाद अब केंद्र सरकार में पूर्वोत्तर से दो कैबिनेट और तीन राज्य मंत्री हो गए हैं।

पिछले लोकसभा चुनाव में भाजपा ने पूर्वोत्तर की 25 में से 14 सीटें जीती थीं।

असम के पूर्व मुख्यमंत्री सर्वानंद सोनोवाल को कैबिनेट मंत्री बनाया गया है तो किरेन रिजूजू को पदोन्नति देकर कैबिनेट मंत्री का उत्तरदायित्व सौंपा गया है। रिजिजू अरुणाचल प्रदेश से लोकसभा सदस्य हैं।

त्रिपुरा से लोकसभा सदस्य प्रतिमा भौमिक, मणिपुर से लोकसभा सांसद राजकुमार रंजन सिंह से मंत्री बनाया गया है।

असम से रामेश्वर तेली पहले ही मोदी सरकार में मंत्री हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Web Title: Two cabinet and three state ministers from the Northeast in Modi's council of ministers

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे