लाइव न्यूज़ :

आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस वे पर दो बसें टकरायीं

By भाषा | Updated: December 31, 2020 21:50 IST

Open in App

आगरा, 31 दिसम्बर आगरा में बृहस्पतिवार सुबह आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस-वे पर थाना डौकी क्षेत्र में कोहरे के चलते दो बसें टकरा गयीं जिससे दो यात्री घायल हो गए। यह जानकारी पुलिस के एक अधिकारी ने दी।

थाना डौकी निरीक्षक अशोक कुमार ने बताया कि घटना सुबह साढ़े सात बजे की है। उन्होंने बताया कि यह हादसा कोहरे की वजह से हुआ। उन्होंने बताया कि घायल यात्रियों की हालत ठीक है। उन्होंने बताया कि बाकी अन्य यात्रियों को अन्य बसों द्वारा उनके गंतव्य की ओर भेज दिया गया है।

उन्होंने बताया कि दोनों बसों में यात्री बैठे थे। उन्होंने बताया कि बसों की टक्कर के बाद यात्री किसी तरह शीशा तोड़कर बाहर निकले। उन्होंने कहा कि जिस दौरान टक्कर हुई उस समय बसों की रफ्तार कम थी जिससे बड़ा हादसा टल गया।

उन्होंने बताया कि आगरा में सुबह कोहरा होने की वजह से कुछ भी दिखाई नहीं दे रहा था और सड़कों पर वाहन कम गति में चल रहे थे। उन्होंने बताया कि सुबह लगभग सात बजे डौकी अंतर्गत किमी 15 पर लखनऊ की ओर से जा रही बस के आगे चल रही एक कार ने ब्रेक लगा दिये जिससे बस चालक ने भी ब्रेक लगाये। इसी दौरान पीछे से आ रही एक अन्य यात्री बस टकरा गयी।

उन्होंने बताया कि टक्कर के बाद दोनों बसें डिवाइडर पर चढ़ गयीं। वहीं आगे चल रही बस के पोल से टकरा जाने से उसका शीशा टूट गया और उसकी खिड़कियां लॉक हो गयीं। उन्होंने बताया कि इस बस के यात्री सामने से टूटे शीशे को और तोड़कर बाहर निकले।

उन्होंने बताया कि पीछे वाली बस में सवार यात्री बिहार के समस्तीपुर के कल्याणपुर निवासी रोमा देवी और पवित्र पासवान घायल हो गये। उन्हें पुलिस ने अस्पताल में भर्ती कराया। दोनों की हालत खतरे से बाहर है। दोनों बसें लखनऊ से दिल्ली जा रही थीं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतकौन बनेगा बिहार में मुख्यमंत्री?, सम्राट चौधरी के समर्थन में लगे पोस्टर को भाजपा के लोगों ने फाड़ा?, वीडियो

भारतबारामती उपचुनावः निर्विरोध जीतेंगी महाराष्ट्र की उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार?, कांग्रेस उम्मीदवार आकाश मोरे ने नाम वापस लिया?

भारतसम्राट चौधरी हो सकते हैं बिहार के अगले मुख्यमंत्री, नीतीश कुमार अगले हफ़्ते देंगे इस्तीफ़ा

बॉलीवुड चुस्कीअक्षय कुमार 'भूत बंगला' की शूटिंग के दौरान अपना खो बैठे बैलेंस, गिरे और हो गए घायल | WATCH

विश्वईरान युद्धविराम में पाकिस्तान की मध्यस्थता की भूमिका पर उठे सवाल, नेताओं को किया गया ट्रोल

भारत अधिक खबरें

भारतWest Bengal Elections 2026: पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनावों से पहले PM मोदी की 6 अहम गारंटियां, VIDEO

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण की उल्टी गिनती?, दिल्ली पहुंचे मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, 10 अप्रैल को दोपहर 12 बजकर 15 मिनट पर राज्यसभा सदस्य के रूप में शपथ लेंगे

भारतपरिसीमन 2026: ‘I-YUVA फॉर्मूला’ के साथ संतुलित लोकतंत्र की नई दिशा

भारतToll Tax Payment Rule Change: 10 अप्रैल से टोल प्लाजा पर नहीं चलेगा कैश, UPI पेमेंट भी अब होगा महंगा; जानें नया नियम

भारतMP News: इंदौर नगर निगम में कांग्रेस पार्षद फौजिया शेख अलीम पर गिरी गाज, 'वंदे मातरम' कहने से इनकार; निलंबित