लाइव न्यूज़ :

बारातियों की बस हाई टेंशन तार के संपर्क में आयी, दो की मौत

By भाषा | Updated: December 2, 2020 23:47 IST

Open in App

मेदिनीनगर, दो दिसम्बर झारखंड के पलामू जिले में हाई टेंशन तार के संपर्क में आने से बारातियों से भरी बस की छत पर बैठे दूल्हे के चाचा समेत दो बारातियों की बुधवार को मौत हो गई और एक अन्य घायल हो गया।

घटना जिले के मनातू थानान्तर्गत जमुआ सेतु के पास की है।

पुलिस सूत्रों ने बताया कि जब बाराती दल के सदस्य बस में सवार होकर विवाह के लिए बांके बिहारी मंदिर जा रहे थे तभी रास्ते में बस की छत पर बैठे दूल्हे के चाचा मुरारी कुमार (33) ऊपर से गुजर रही हाई टेंशन तार के चपेट में आ गये जिससे उनकी घटना स्थल पर ही मौत हो गई।

उन्होंने बताया कि इस घटना में दो अन्य व्यक्ति भी गंभीर रूप से घायल हो गये। घायलों को मेदिनीराय चिकित्सा महाविद्यालय अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां सैंतीस वर्षीय शंकर महतो की इलाज के दौरान मौत हो गयी जबकि दूसरे की हालत गंभीर है।

पुलिस ने मृतकों के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

अन्य खेल'हम नए लॉन्च प्लेटफॉर्म्स के साथ अपने हमले दोगुने कर देंगे': ट्रंप की धमकी के बाद ईरान का जवाब

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह

विश्वआज रात एक पूरी सभ्यता का अंत होगा?, राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने ट्रुथ पर पोस्ट किया, फिर कभी जीवित नहीं?

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब

ज़रा हटकेVIDEO: ऋषिकेश में गंगा पर उतरा सी-प्लेन, टूरिज्म को मिलेगा जबरदस्त बूस्ट, देखें वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारत403 करोड़ रुपए खर्च?, योगी सरकार का सियासी दांव, बीआर अंबेडकर की मूर्ति पर लगेगा छत्र

भारतमहाराष्ट्र सरकार ने ऑटो और टैक्सी चालकों के लिए मराठी भाषा टेस्ट अनिवार्य रूप से किया शुरू

भारतअसम का चुनाव अच्छा चल रहा, पवन खेड़ा के बड़बोलेपन की वजह से कांग्रेस की छवि को नुकसान?, उद्धव ठाकरे के प्रवक्ता आनंद दुबे बरसे, वीडियो

भारतहैदराबाद में हैं कांग्रेस नेता पवन खेड़ा, दिल्ली घर पर असम पुलिस ने की छापेमारी?, दिल्ली पुलिस की टीम कर रही मदद, वीडियो

भारतNBEMS GPAT 2026: आ गया जीपैट का रिजल्ट, डायरेक्ट लिंक से चेक करें अपना स्कोर