लाइव न्यूज़ :

धोखाधड़ी के आरोप में दो बिल्डर गिरफ्तार

By भाषा | Updated: November 22, 2020 18:37 IST

Open in App

नोएडा, 22 नवंबर मोटा मुनाफा देने का लालच देकर चार लोगों से करोड़ों रुपया निवेश करा धोखाधड़ी करने के आरोप में दो बिल्डरों को ईकोटेक-3 थाने की पुलिस ने रविवार को गिरफ्तार किया जबकि इनका एक साथी फरार है।

अपर पुलिस उपायुक्त (जोन द्वितीय) अंकुर अग्रवाल ने बताया कि ईकोटेक- 3 थाने पुलिस ने एक सूचना के आधार पर आज बुलंद रियेल्टर प्राइवेट लिमिटेड नामक बिल्डर के दो निदेशक रजनीश नागर तथा सुनील नागर को गिरफ्तार किया है।

उन्होंने बताया कि एक अन्य आरोपी अनिल मिठास फरार है जिसकी तलाश की जा रही है।

उन्होंने बताया कि इनके खिलाफ विक्रम कथुरिया सहित कई लोगों ने ईकोटेक -3 थाने में शिकायत दर्ज कराई है और आरोप लगाया है कि इन लोगों ने उनसे तथा उनके कई सहयोगियों से अपनी कंपनी में करोड़ों रुपये का निवेश करवाया और1 8 प्रतिशत प्रतिवर्ष की दर से लाभ देने के साथ कंपनी के शेयर भी देने का वादा किया।

उन्होंने बताया कि आरोप है कि रजनीश नागर, सुनील नागर तथा अनिल मिठास ने धोखाधड़ी करके इनके पैसे वापस नहीं दिए।

उन्होंने बताया कि पीड़ितों का आरोप है, कि जब वे पैसे मांगते हैं, तो ये कुख्यात गैंगस्टर सुंदर भाटी तथा अनिल दुजाना को अपना रिश्तेदार बताकर उनकी हत्या करने की धमकी देते हैं।

उन्होंने बताया कि पुलिस ने दोनों आरोपियों को आज अदालत में पेश किया, जहां से उन्हें 14 दिन की न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटइंडियन प्रीमियर लीग में भुवनेश्वर कुमार ने जड़ा 'दोहरा शतक', ऐसा करने वाले दुनिया के दूसरे गेंदबाज, जानें पहले पायदान पर कौन?

क्रिकेट37 के साथ सबसे आगे CSK?, आईपीएल में सबसे ज्यादा 200 से अधिक रन बनाने वाली टीमें, देखिए टॉप-5 लिस्ट

क्राइम अलर्टमैडम दुकान के सामने गाड़ी मत लगाओ, ग्राहक को आने में दिक्कत होगी?, 78 वर्षीय दुकानदार को महिला उपनिरीक्षक ने थप्पड़ मारा, प्राथमिकी दर्ज

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

पूजा पाठPanchang 06 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

भारत अधिक खबरें

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल