लाइव न्यूज़ :

त्रिपुरा सीमा चौकी पर आपसी झगड़े में बीएसएफ के दो जवानों की मौत, चौकी कमांडर घायल

By भाषा | Updated: September 24, 2021 15:47 IST

Open in App

नयी दिल्ली/ अगरतला, 24 सितंबर त्रिपुरा में बांग्लादेश से लगी अंतरराष्ट्रीय सीमा के पास एक चौकी पर आपसी झगड़े के दौरान हुई गोलीबारी में सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) के दो जवानों की मौत हो गई और उनके एक वरिष्ठ अधिकारी घायल हो गये। अधिकारियों ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।

यह घटना गोमती जिले के कारबुक उपसंभाग में बीएसएफ की खागराचेरी चौकी पर सीमा बाड़ द्वार के पास बृहस्पतिवार शाम हुई।

बीएसएफ प्रवक्ता, त्रिपुरा सीमा, ने बताया कि 20वीं बटालियन के हेड कॉन्स्टेबल सतबीर सिंह और कॉन्स्टेबल प्रताप सिंह मामूली कहा-सुनी होने के बाद, “आपसी झगड़े के दौरान हुई गोलीबारी” में मारे गए।

एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि प्रताप सिंह ने सतबीर सिंह पर कथित तौर पर गोली चलाई, जिनकी मौके पर ही मौत हो गई।

उन्होंने बताया कि प्रताप सिंह की बाद में चौकी पर तैनात संतरी ने गोली मारकर हत्या कर दी।

प्रवक्ता ने बताया कि चौकी कमांडर, उपनिरीक्षक राम कुमार के दोनों पैरों में गोली लगी है क्योंकि कॉन्स्टेबल प्रताप सिंह ने उनपर भी गोलियां चलाई थी।

उन्होंने बताया, “घटना का असल कारण जानने के लिए विभागीय जांच की जा रही है और एक प्राथमिकी सिलाचेरी पुलिस थाने में दर्ज की गई है।”

बीएसएफ, भारत-बांग्लादेश सीमा पर पहरेदारी करता है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतपटना में महिलाएं-लड़कियां सरेआम पीती हैं सिगरेट, पुरुष खड़े होकर मुंह देखते रहते?, लालू प्रसाद यादव के बड़े बेटे तेज प्रताप यादव बोले- बिहार में शराबबंदी पूरी तरह फेल

कारोबारमध्य प्रदेश में रेल क्रांति: देश का चौथा सबसे बड़ा नेटवर्क?, विकास की पटरियों पर दौड़ता 'नया एमपी'

क्राइम अलर्टसेक्टर 94 में पानी से भरे गड्ढे में गिरने से युवक की मौत, 3 को पुलिस ने बचाया, वीडियो

कारोबारसोने की कीमतें 3,007 रुपये बढ़कर 1.53 लाख रुपये प्रति 10 ग्राम, जानें चांदी हाल

क्राइम अलर्ट7 लाख की सुपारी देकर हत्या, टॉप-10 अपराधियों में शामिल शिव गोप को पटना पुलिस और एसटीएफ ने धर दबोचा, मीठापुर समेत पटना के कई इलाकों में दहशत?

भारत अधिक खबरें

भारतमहाराष्ट्र लोक सेवा आयोग परिणाम: 624 अंक के साथ टॉप, सोलापुर के विजय नागनाथ लामका ने किया कारनामा?, 601 अंक लेकर आरती परमेश्वर जाधव ने महिला वर्ग में मारी बाजी?

भारतममता ने कहा- CRPF की 200 बटालियन आ रही, किचन से समान ले कर मारो?, अभिषेक कह रहे- भाजपा समर्थकों का हाथ-पैर तोड़ो, चुनाव आयोग के पास बीजेपी, वीडियो

भारतखरमास खत्म होने के बाद 15-16 अप्रैल को बिहार में नया मुख्यमंत्री?, सीएम नीतीश कुमार ने की अंतिम बार कैबिनेट की अध्यक्षता!, 10 अप्रैल को राज्यसभा में शपथ ग्रहण?

भारतबिहार के अस्पतालों में डॉक्टर, रुई और सुई नहीं, कहीं दवा नहीं तो बेड नहीं?, तेजस्वी यादव बोले-अमंगल दोष से ग्रसित स्वास्थ्य विभाग

भारतमप्र राज्यसभा चुनावः मीनाक्षी नटराजन और सज्जन सिंह वर्मा में टक्कर?, कांग्रेस में एक अनार-सौ बीमार?, अपनों की रार में भाजपा न मार ले जाए तीसरी सीट!