लाइव न्यूज़ :

दिल्ली में ‘खराब’ मीटर बताकर रिश्वत लेने के आरोप में बीएसईएस के दो कर्मचारी गिरफ्तार

By भाषा | Updated: January 2, 2021 16:32 IST

Open in App

नयी दिल्ली, दो जनवरी बिजली वितरण कंपनी बीएसईएस के दो संविदा कर्मचारियों को दक्षिणी दिल्ली के एक दुकानदार से रिश्वत लेने के आरोप में गिरफ्तार किया गया। कर्मचारियों ने दुकानदार से यह कहकर पैसे लिए थे कि उसके मीटर के साथ छेड़छाड़ की गई है। यह जानकारी पुलिस ने दी।

पुलिस के अनुसार, दोनों खराब मीटर बदलने के लिए बृहस्पतिवार को मालवीय नगर में 55 वर्षीय संजय सरीन की फोटोकॉपी की दुकान पर गए। उन्होंने कहा कि उसके मीटर में छेड़छाड़ की गई है।

एक अधिकारी ने बताया कि मीटर बदलने के बाद, साहिल गोयल (25) और तरुण सूरी (47) ने खराब मीटर के मामले को निपटाने के एवज में 35,000 रुपये की मांग की। संदिग्धों ने सरीन को धमकी दी थी कि अगर उन्हें पैसे नहीं दिए गए, तो वे उसे एक मामले में फंसा देंगे और उस पर साढ़े तीन लाख रुपये का जुर्माना लगाया जाएगा।

पुलिस उपायुक्त (दक्षिण) अतुल कुमार ठाकुर ने बताया कि इस सौदे को 15,000 रुपये मे तय कर लिया गया और शुक्रवार दोपहर को पैसे का लेन-देन किया जाना था।

डीसीपी ने कहा कि रकम सौंपते समय दोनों को बीएसईएस के सतर्कता अधिकारियों ने रंगे हाथों पकड़ लिया, जो शिकायतकर्ता के अनुरोध पर वहां मौजूद थे।

पुलिस ने कहा कि मालवीय नगर थाना में मामला दर्ज किया गया और दोनों को गिरफ्तार कर लिया गया।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतबीजेपी 47वां स्थापना दिवस समारोहः करोड़ों कार्यकर्ता को बधाई, हम पार्टी को अपनी मां मानते हैं?, पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा-भावुक पोस्ट, वीडियो

क्राइम अलर्टजहांगीर पुरी में 17 वर्षीय हसमत की चाकू मारकर हत्या, शरीर पर कई वार, मृतक के भाई हकीम ने कहा- इरफान, इमरान और रिजबुल ने मार डाला?

भारतBaramati Bypoll 2026: कौन हैं आकाश मोरे? बारामती उपचुनाव में महाराष्ट्र की उप मुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार से टक्कर?

भारतरामअवतार जग्गी हत्याः अमित जोगी को आजीवन कारावास की सजा

भारतअसम की जनता ने इस बार दो काम पक्के किए?, पीएम मोदी बोले- एनडीए की हैट्रिक और कांग्रेस के शाही परिवार के नामदार की हार की सेंचुरी का रिकॉर्ड?

भारत अधिक खबरें

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?

भारतमुंबई में IIMCAA कनेक्शन्स मीट, फिल्म निर्माता मनोज मौर्य की सिल्वर जुबली सम्मान से सम्मानित

भारतकौन थे डॉ. मणि छेत्री?, 106 वर्ष की आयु में निधन

भारतपश्चिम एशिया युद्धः ओमान तट के निकट ड्रोन बोट हमले में जान गंवाने वाले 25 वर्षीय नाविक दीक्षित सोलंकी का शव मुंबई लाया

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों