लाइव न्यूज़ :

तालाब में नहाने गए दो सगे भाइयों की बिजली का करंट लगने से मौत

By भाषा | Updated: September 25, 2021 23:38 IST

Open in App

मेदिनीनगर (झारखंड), 25 सितंबर झारखंड में पलामू जिले के आज पांकी थानाक्षेत्र के कुसङी गांव में तालाब में नहाने गए दो सगे भाइयों की शनिवार को बिजली का करंट लगने से मौत हो गई।

पांकी थाना प्रभारी अशोक प्रसाद ने बताया कि छविनाथ सिंह के दो बेटों गुंजन कुमार (5) और दीपक कुमार (3 वर्ष) गांव के तालाब में नहाने के लिए जैसे ही उतरे, वैसे ही पानी में बिजली का प्रवाह होने के चलते उन्हें करंट लगा और उनकी मौत हो गई।

उन्होंने बताया कि शुरुआती जानकारी के मुताबिक तालाब में बिजली प्रवाहित तार से दो युवक मछली मार रहे थे। इसी दौरान दोनों बच्चे तालाब में नहाने पहुंच गये और जैसे ही दोनों तालाब में उतरे उनकी करंट लगने से मौत हो गई।

उन्होंने बताया कि दोनों की मौत होने के बाद से आरोपी युवक फरार हैं। पुलिस ने बताया कि दोनों की पहचान कर ली गई है। उन्हें जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

अन्य खेल'हम नए लॉन्च प्लेटफॉर्म्स के साथ अपने हमले दोगुने कर देंगे': ट्रंप की धमकी के बाद ईरान का जवाब

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह

विश्वआज रात एक पूरी सभ्यता का अंत होगा?, राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने ट्रुथ पर पोस्ट किया, फिर कभी जीवित नहीं?

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब

ज़रा हटकेVIDEO: ऋषिकेश में गंगा पर उतरा सी-प्लेन, टूरिज्म को मिलेगा जबरदस्त बूस्ट, देखें वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारत403 करोड़ रुपए खर्च?, योगी सरकार का सियासी दांव, बीआर अंबेडकर की मूर्ति पर लगेगा छत्र

भारतमहाराष्ट्र सरकार ने ऑटो और टैक्सी चालकों के लिए मराठी भाषा टेस्ट अनिवार्य रूप से किया शुरू

भारतअसम का चुनाव अच्छा चल रहा, पवन खेड़ा के बड़बोलेपन की वजह से कांग्रेस की छवि को नुकसान?, उद्धव ठाकरे के प्रवक्ता आनंद दुबे बरसे, वीडियो

भारतहैदराबाद में हैं कांग्रेस नेता पवन खेड़ा, दिल्ली घर पर असम पुलिस ने की छापेमारी?, दिल्ली पुलिस की टीम कर रही मदद, वीडियो

भारतNBEMS GPAT 2026: आ गया जीपैट का रिजल्ट, डायरेक्ट लिंक से चेक करें अपना स्कोर