लाइव न्यूज़ :

सोशल मीडिया पर तमंचे बेचने वाले दो भाई पकड़े गये, सात तमंचे एवं 40 कारतूस बरामद

By भाषा | Updated: August 9, 2021 16:18 IST

Open in App

मथुरा, नौ अगस्त उत्तर प्रदेश में मथुरा पुलिस ने सोशल मीडिया के एक ऐप के माध्यम से ग्राहकों को कथित रूप से तमंचे एवं कारतूस बेचने वाले अलीगढ़ निवासी दो भाइयों को गिरफ्तार किया है और उनके कब्जे से सात तमंचे एवं 40 जिंदा कारतूसें भी बरामद की है।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. गौरव ग्रोवर ने बताया कि अलीगढ़ के इगलास थानाक्षेत्र के मिर्जापुर गांव भूरा सिंह एवं शिशुपाल सिंह ने हथियारों के अवैध धंधे के लिए सोशल मीडिया को माध्यम बनाया। पुलिस अधिकारी के अनुसार दोनों पहले फेसबुक के माध्यम से अपने ग्राहक चुनते थे और फिर उन्हें मैसेंजर ऐप के माध्यम से संपर्क कर तमंचे एवं कारतूस आदि हथियार बेचते थे।

ग्रोवर ने बताया, ‘‘दोनों भाइयों को मुखबिर की सूचना के आधार पर रविवार को हाईवे थाना क्षेत्र में ट्रांसपोर्ट नगर चैराहा से बीएसएनएल आफिस के पास से पकड़ा गया। तलाशी में उनके पास से पांच तमंचे (315 बोर) एवं दो तमंचे (32 बोर) और 20-20 कारतूसें बरामद की गयीं। ये दोनों भाई पहले हथियार बनाने वालों से हथियार खरीदते थे, फिर सोशल मीडिया पर ग्राहकों को पटाकर बेचते थे।’’

पुलिस अधिकारी के अनुसार दोनों के खिलाफ हथियार कानून की धारा 3/25 के अंतर्गत मामला दर्ज किया गया है और उन्हें गिरफ्तार किया गया है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतMBOSE SSLC 10th Result 2026: कक्षा 10 का परिणाम घोषित?, परिणाम देखने के लिए इस लिंक पर जाइये

भारतKarnataka 2nd PUC Result 2026: रोल नंबर तैयार रखें, कभी भी आ सकता है रिजल्ट

क्राइम अलर्टनिर्माण स्थल पर काम करने गए थे माता-पिता, 7 वर्षीय बेटी से 45 वर्षीय शख्स ने किया रेप, अरेस्ट

क्राइम अलर्टबेलोरा हवाई अड्डे के पास चाय पीने गए थे?, अनस मोहम्मद सईद, तलहा अनीस, अवेज सईद और अब्दुल सलीम की मौत, तीन घायल

क्राइम अलर्टDelhi Crime: अमन विहार में 8 साल की बच्ची से दरिंदगी, पुलिस ने आरोपी को दबोचा

भारत अधिक खबरें

भारत3 दिन के भारत दौरे पर बांग्लादेशी विदेश मंत्री, क्या सुलझेंगे पुराने मुद्दे? जानें क्या मुद्दे शामिल

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता