लाइव न्यूज़ :

आगरा में दो भाइयों का विवाद सुलझाने गए दरोगा की गोली मारकर हत्या

By भाषा | Updated: March 24, 2021 23:16 IST

Open in App

आगरा, 24 मार्च आगरा से 20 किलोमीटर दूर खंदौली के गांव नहर्रा में बुधवार शाम एक दरोगा की कथित तौर पर गोली मारकर हत्या कर दी गई। यह जानकारी पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने दी।

अधिकारी ने बताया कि दरोगा प्रशांत यादव नहर्रा गांव में आलू खुदाई के विवाद को सुलझाने के लिए पहुंचे थे लेकिन एक व्यक्ति ने उन्हें गोली मार दी और उनकी मौके पर ही मौत हो गई। इस हत्या के बारे में सूचना मिलने पर मौके पर पुलिस के आला अधिकारी पहुंचे।

आगरा के एडीजी जोन राजीव कृष्ण ने बताया कि बुधवार सुबह खंदौली के नहर्रा गांव में शिवनाथ सिंह का अपने छोटे भाई विश्वनाथ सिंह से आलू खुदाई को लेकर विवाद हो गया। उन्होंने बताया कि मामला पुलिस तक पहुंचा और दरोगा प्रशांत यादव मौके पर पहुंचे और उनकी मौजूदगी में आलू की खुदाई हुई।

उन्होंने बताया कि शाम सात बजे विश्वनाथ सिंह ने हंगामा शुरू कर दिया, जिस पर पुलिस ने विश्वनाथ को हंगामा करने पर पकड़ लिया और अपने साथ लेकर थाने आने लगी। उन्होंने बताया कि विश्वनाथ के पास तमंचा था और उसने तमंचे से दरोगा प्रशांत यादव को गोली मार दी और प्रशांत यादव की मौत हो गई।

इस घटना की जानकारी मिलने पर पुलिस के आला अधिकारी मौके पर पहुंचे। गांव में पीएसी पहुंच गई है। प्रशांत यादव बुलंद शहर की तहसील खुर्जा के निवासी बताए गए हैं।

इस बीच लखनऊ में राज्य सरकार के प्रवक्ता ने बताया कि उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने जनपद आगरा की घटना में उपनिरीक्षक प्रशान्त यादव की मृत्यु पर गहरा दुःख व्यक्त किया है। उन्होंने घटना में जान गंवाने वाले उप निरीक्षक के परिजनों को 50 लाख रुपये की आर्थिक सहायता प्रदान करने की घोषणा की है। उन्होंने पुलिसकर्मी के परिवार के एक सदस्य को सरकारी नौकरी देने तथा जनपद की एक सड़क का नामकरण उनके नाम पर करने की भी घोषणा की है।

प्रवक्ता के अनुसार मुख्यमंत्री ने इस घटना के दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने के निर्देश दिए हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि दोषियों को किसी भी हाल में बख्शा नहीं जाएगा। उन्होंने उपनिरीक्षक के परिजनों के प्रति अपनी संवेदना व्यक्त करते हुए कहा कि शोक की इस घड़ी में राज्य सरकार उनके साथ है। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार उप निरीक्षक के परिवार को हर सम्भव मदद प्रदान करगी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतनहीं रहीं मोहसिना किदवई, उत्तर प्रदेश से लेकर केंद्र की राजनीति तक, 5 दशकों तक छाई रहने वाली कांग्रेस दिग्गज नेता का निधन

विश्वइजरायल ने किया अमेरिका के सीजफायर का समर्थन, मगर हिजबुल्लाह के खिलाफ जंग रहेगी जारी

भारतDC vs GT, IPL 2026: फ्री होकर देखिए मैच, दिल्ली मेट्रो देर रात तक पहुंचाएंगी घर, DMRC ने बदली अपनी टाइमिंग

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: अमेरिका-ईरान युद्धविराम के चलते कच्चे तेल की कीमतों में गिरावट, जानें भारत में ईंधन की कीमतों को कितना मिलेगा फायदा

विश्वझुके ट्रंप? अमेरिका के 2 हफ्तों के युद्धविराम को ईरान ने बताया ऐतिहासिक जीत, कही ये बात

भारत अधिक खबरें

भारतनिजी जासूसी एजेंसियों को लेकर नई चिंताएं

भारतपंजाब में अमित शाह का प्रतिभा खोज अभियान?, आरिफ मोहम्मद खान ढाका जाएंगे!

भारतNagpur: पवनी सफारी में दिखा दुर्लभ ‘काला चीतल’, पर्यटकों में बढ़ा रोमांच

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब