लाइव न्यूज़ :

ट्रैक्टर की टक्कर से मोटरसाइकिल सवार दो भाइयों की मौत

By भाषा | Updated: December 25, 2021 15:49 IST

Open in App

नोएडा (उप्र),25 दिसंबर नोएडा थाना दनकौर क्षेत्र के खेरली नहर के पास ट्रैक्टर की टक्कर लगने से मोटरसाइकिल सवार दो भाइयों की मौत हो गई।

पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि थाना दनकौर क्षेत्र के कनारसी गांव के रहने वाले सोमदत्त (21) तथा प्रदीप (23) बीती रात मोटरसाइकिल से खेरली नहर की तरफ जा रहे थे, तभी दलेलगढ़ की पुलिया के पास एक ट्रैक्टर चालक ने उनके वाहन में टक्कर मार दी।

उन्होंने बताया कि गंभीर रूप से घायल दोनों भाइयों को उपचार के लिए ग्रेटर नोएडा के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया,जहां दोनों की मौत हो गई।

उन्होंने बताया कि पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि एक अन्य घटना में थाना बिसरख क्षेत्र के तिगरी गोल चक्कर के पास बीती रात एक ट्रक की चपेट में आने से आठ वर्षीय बच्ची की मौत हो गई।

उन्होंने बताया कि घटना से गुस्साए लोगों ने तिगरी गोल चक्कर पर जाम लगा दिया। मौके पर पहुंची पुलिस ने लोगों को समझा-बुझाकर जाम खुलवाया तथा शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया।

पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टकोई इतना अमानवीय और क्रूर कैसे हो सकता है?

विश्व‘एलिमेंट्‌स’ को बचानेवाले फारसी विद्वान और यूक्लिड से प्रेरित शरलॉक 

पूजा पाठPanchang 07 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 07 April 2026: आज नौकरी में तरक्की, धन-संपत्ति में बढ़ोतरी के शुभ योग

स्वास्थ्यविश्व स्वास्थ्य दिवसः वैज्ञानिक सोच से बदलेगी सेहत की तस्वीर

भारत अधिक खबरें

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे