लाइव न्यूज़ :

सड़क हादसे में दो सगे भाइयों की मौत, 20 अन्य घायल

By भाषा | Updated: September 27, 2021 19:47 IST

Open in App

भदोही, 27 सितंबर उत्तर प्रदेश के भदोही से एक वृद्ध के शव को लेकर अंतिम संस्कार के लिए मिर्ज़ापुर के भोगांव घाट जा रहा एक वाहन दूसरे वाहन को ओवरटेक करने के प्रयास में पलटकर सड़क से दस फ़ुट नीचे गिर गया जिससे दो सगे भाइयों की मौत हो गई और 20 लोग घायल हो गए।

पुलिस क्षेत्राधिकारी राम लखन मिश्रा ने बताया कि यह हादसा रविवार अपराह्न औराई थाना क्षेत्र के बभनौटी गांव के पास हुआ उस समय हुआ जब जिले के ही चौरी थाना क्षेत्र के भाला गांव निवासी एक वृद्ध के शव का अंतिम संस्कार करने के लिए लोग एक वाहन से मिर्ज़ापुर के भोगांव घाट जा रहे थे।

उन्होंने कहा कि इस हादसे में रामेश्वर चौहान (45) की मौके पर ही मौत हो गई तथा सोमवार सुबह उनके भाई संवर लाल चौहान (35) की उपचार के दौरान अस्पताल में मौत हो गई।

मिश्रा ने बताया कि सभी घायलों को शहर के महाराजा बलवंत सिंह सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया है जिनमें से सात की हालत गंभीर होने पर उन्हें शहर के दो निजी अस्पतालों में भर्ती कराया गया। उन्होंने कहा कि बीती देर रात तीन घायलों को वाराणसी के ट्रॉमा सेंटर रेफर किया गया।

अधिकारी ने कहा कि शव पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिए गए हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

विश्वIran-US War: ईरान के सुप्रीम लीडर की हालत नाजुक? मोजतबा खामेनेई के स्वास्थ्य को लेकर चौंकाने वाला दावा

स्वास्थ्यJammu-Kashmir: जम्‍मू कश्‍मीर में कैंसर का बढ़ता बोझ, 2018 से कश्मीर में 50,000 से ज्‍यादा मामले सामने आए

विश्वईरान ने युद्धविराम से किया इनकार, समाधान के लिए रखा 10-सूत्रीय फॉर्मूला? जानें

भारत3 दिन के भारत दौरे पर बांग्लादेशी विदेश मंत्री, क्या सुलझेंगे पुराने मुद्दे? जानें क्या मुद्दे शामिल

क्राइम अलर्टTamil Nadu: 6 साल बाद मिला न्याय! पिता-पुत्र की हिरासत में मौत केस में 9 पुलिसकर्मियों को मृत्युदंड

भारत अधिक खबरें

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे