लाइव न्यूज़ :

अज्ञात वाहन की टक्कर लगने से दो भाइयों की मौत

By भाषा | Updated: November 3, 2021 13:16 IST

Open in App

प्रतापगढ़ (उत्तर प्रदेश), तीन नवंबर प्रतापगढ़ जिले के लालगंज क्षेत्र में अज्ञात वाहन से टक्कर होने से मोटरसाइकिल सवार दो भाइयों की मौत हो गई।

अपर पुलिस अधीक्षक (पश्चिमी) रोहित मिश्रा ने बुधवार को बताया कि दो-तीन नवंबर की दरम्यानी रात को अंकित सिंह (32) अपने भाई हर्षित सिंह (28) के साथ लखनऊ से प्रतापगढ़ के अंतू थाना क्षेत्र स्थित पूरे अंतिम गांव में अपने घर दीपावली मनाने के लिए जा रहे थे।

उन्होंने बताया कि रास्ते में लखनऊ-वाराणसी राजमार्ग पर स्थित लीलापुर पुलिस चौकी के नजदीक किसी अज्ञात वाहन ने उनकी मोटरसाइकिल को टक्कर मार दी, जिससे दोनों भाई गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें मेडिकल कॉलेज ले जाया गया जहां चिकित्सकों ने दोनों को मृत घोषित कर दिया।

मिश्रा ने बताया कि पुलिस ने इस सिलसिले में मामला दर्ज कर लिया है और जांच जारी है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

स्वास्थ्यJammu-Kashmir: जम्‍मू कश्‍मीर में कैंसर का बढ़ता बोझ, 2018 से कश्मीर में 50,000 से ज्‍यादा मामले सामने आए

विश्वईरान ने युद्धविराम से किया इनकार, समाधान के लिए रखा 10-सूत्रीय फॉर्मूला? जानें

भारत3 दिन के भारत दौरे पर बांग्लादेशी विदेश मंत्री, क्या सुलझेंगे पुराने मुद्दे? जानें क्या मुद्दे शामिल

क्राइम अलर्टTamil Nadu: 6 साल बाद मिला न्याय! पिता-पुत्र की हिरासत में मौत केस में 9 पुलिसकर्मियों को मृत्युदंड

विश्वVIDEO: पनामा नहर के पास ब्लास्ट, आसमान में दिखा धुएं का गुबार, कई घायल

भारत अधिक खबरें

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे