लाइव न्यूज़ :

दिल्ली में जिम के इस्तेमाल को लेकर झगड़े में दो भाइयों ने एक व्यक्ति की हत्या की

By भाषा | Updated: August 12, 2021 18:35 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 12 अगस्त बाहरी दिल्ली के सुल्तानपुरी इलाके में एक उद्यान में लगे जिम के इस्तेमाल को लेकर झगड़े में दो भाइयों ने 21 वर्षीय एक युवक की कथित तौर पर चाकू मारकर हत्या कर दी। पुलिस ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी।

उन्होंने बताया कि गुल्लू उर्फ साहिल (18) को गिरफ्तार कर लिया गया है और उसके भाई को पकड़ने की कोशिश जारी है। मृतक संजय बेरोजगार था।

पुलिस ने बताया कि बुधवार को एसजीएम अस्पताल ने पुलिस को जानकारी दी कि अस्पताल में संजय नाम के एक व्यक्ति को लाया गया, जिसे डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। पीड़ित के दाहिने जांघ पर चाकू के जख्म के निशान थे।

उन्होंने बताया कि एक चश्मदीद के बयान पर सुल्तानपुरी पुलिस थाने में हत्या का मामला दर्ज कर लिया गया।

पुलिस उपायुक्त (बाहरी) परविंदर सिंह ने कहा, ‘‘मंगलवार को संजय और उसके मोहल्ले के कुछ लोग पार्क (उद्यान) में लगे जिम में कसरत कर रहे थे। उसी समय यहीं समीप के इलाके में रहनेवाले गुल्लू और आकाश भी वहां पहुंच गए। उनमें और संजय में झगड़ा शुरू हो गया।’’

भाइयों ने आरोप लगाया कि संजय ने गोलू नाम के एक व्यक्ति पर हमला किया था। इस झगड़े के दौरान गुल्लू और आकाश ने संजय को पकड़ लिया और उसे उद्यान के एक कोने में ले गये। गोलू उसे कसकर पकड़ा रहा और आकाश ने उसे चाकू मार दिया।

हालांकि, संजय घटनास्थल से भागा लेकिन कुछ दूरी पर जाकर गिर गया। बाद में कुछ लोग उसे नमोकर नर्सिंग होम इलाज के लिए ले गये लेकिन उसे एसजीएम अस्पताल भेजा गया लेकिन यहां पहुंचने पर डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टजहांगीर पुरी में 17 वर्षीय हसमत की चाकू मारकर हत्या, शरीर पर कई वार, मृतक के भाई हकीम ने कहा- इरफान, इमरान और रिजबुल ने मार डाला?

भारतBaramati Bypoll 2026: कौन हैं आकाश मोरे? बारामती उपचुनाव में महाराष्ट्र की उप मुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार से टक्कर?

भारतरामअवतार जग्गी हत्याः अमित जोगी को आजीवन कारावास की सजा

भारतअसम की जनता ने इस बार दो काम पक्के किए?, पीएम मोदी बोले- एनडीए की हैट्रिक और कांग्रेस के शाही परिवार के नामदार की हार की सेंचुरी का रिकॉर्ड?

क्राइम अलर्टबास्केटबॉल हुप पर पुल-अप्स कर रहे थे समुद्री इंजीनियरिंग संस्थान में 20 वर्षीय कैडेट विशाल वर्मा?, बैकबोर्ड गिरने से मौत

भारत अधिक खबरें

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?

भारतमुंबई में IIMCAA कनेक्शन्स मीट, फिल्म निर्माता मनोज मौर्य की सिल्वर जुबली सम्मान से सम्मानित

भारतकौन थे डॉ. मणि छेत्री?, 106 वर्ष की आयु में निधन

भारतपश्चिम एशिया युद्धः ओमान तट के निकट ड्रोन बोट हमले में जान गंवाने वाले 25 वर्षीय नाविक दीक्षित सोलंकी का शव मुंबई लाया

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों