वृन्दावन में यमुना में दो भाईयों की डूबने से मौत

By भाषा | Updated: June 29, 2021 10:51 IST2021-06-29T10:51:17+5:302021-06-29T10:51:17+5:30

Two brothers died due to drowning in Yamuna in Vrindavan | वृन्दावन में यमुना में दो भाईयों की डूबने से मौत

वृन्दावन में यमुना में दो भाईयों की डूबने से मौत

मथुरा, 29 जून मथुरा जनपद के वृन्दावन में यमुना नदी में डूबने से दो भाईयों की मौत हो गई।

कोतवाली प्रभारी शशि प्रकाश शर्मा ने मंगलवार को बताया कि बीती शाम पानीगांव निवासी यूनुस का पुत्र सलमान (21) और मांट निवासी उसका मित्र अरबाज (18) यमुना नदी के देवरहा बाबा घाट पर स्नान करने गए थे। उन्होंने बताया कि घाट के चिकने पत्थर पर पैर फिसल जाने से सलमान और अरबाज गहरे पानी में चले गए और इससे पहले कि कोई उन्हें कोई बचा पाता, वे डूब गए।

शर्मा के अनुसार, उस समय घाट पर मौजूद हैड कांस्टेबल अलकेश कुमार ने गोताखोरों के साथ उन्हें बचाने का प्रयास किया लेकिन सफल न हो सके। बाद में उनके शव निकाले गए। परिजनों ने पुलिस से शवों का पोस्टमॉर्टम न कराए जाने का अनुरोध किया, तो पुलिस ने उन्हें शव सौंप दिए।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Web Title: Two brothers died due to drowning in Yamuna in Vrindavan

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे