लाइव न्यूज़ :

नदी में डूब कर दो सगे भाइयों की मौत

By भाषा | Updated: May 26, 2021 15:19 IST

Open in App

बरेली (उत्तर प्रदेश), 26 मई बरेली जिले के बहेड़ी क्षेत्र के धमीपुर गांव में नदी में नहाते वक्त दो सगे भाइयों की डूबकर मौत हो गई। एक अधिकारी ने इसकी जानकारी दी ।

बरेली के अपर जिलाधिकारी (वित्त एवं राजस्व) मनोज पांडेय ने बुधवार को बताया कि पीलीभीत के अमरिया थाना क्षेत्र के हरहरपुर हसन गांव निवासी अफसर अली का परिवार बहेड़ी थाना क्षेत्र के ग्राम धमीपुर स्थित एक ईंट भट्टे पर मजदूरी करता है। मंगलवार को उसके बेटे मोहम्मद रजा (आठ) और मोहम्मद अली (छह) खेलने के लिए घर से निकले थे।

उन्होंने बताया कि काफी देर तक घर नहीं लौटने पर परिजन ने उनकी तलाश की। नदी के किनारे पर दोनों बच्चों के कपड़े मिले जिससे दोनों के नहाते वक्त डूबने की आशंका पैदा हुई।

पांडे ने बताया कि आनन-फानन में स्थानीय गोताखोरों की मदद से नदी में दूर दूर तक तलाश किया गया मगर कुछ पता नहीं लगा। बुधवार को राजूनग्ला गांव के पास बड़े बेटे रज़ा और जाम अन्तरामपुर गांव के पास छोटे बेटे अली का शव नदी में उतराता पाया गया।

उन्होंने बताया कि मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों शव पंचनामा कर परिजनों के सुपुर्द कर दिये हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRCB vs CSK: चेन्नई सुपर किंग्स की लगातार तीसरी हार, आरसीबी ने 43 रन से जीता बैक-टू-बैक दूसरा मुकाबला

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

क्रिकेटबेंगलुरु में छक्कों की बौछार के बीच, टिम डेविड की विस्फोटक पारी से CSK के खिलाफ RCB ने बनाया 250/3 का विशाल स्कोर

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

भारत अधिक खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह