लाइव न्यूज़ :

दरभंगा रेलवे स्टेशन विस्फोट के सिलसिले में हैदराबाद से दो भाई गिरफ्तार

By भाषा | Updated: June 28, 2021 22:35 IST

Open in App

हैदराबाद, 28 जून महानगर के दो भाईयों को तेलंगाना काउंटर इंटेलीजेंस और बिहार पुलिस ने 17 जून को बिहार के दरभंगा में एक रेलवे स्टेशन पर हुए विस्फोट के सिलसिले में गिरफ्तार किया है। यह जानकारी सोमवार को यहां पुलिस ने दी।

दरभंगा में रेलवे स्टेशन परिसर के अंदर 17 जून को विस्फोट हुआ था। हालांकि इसमें कोई जख्मी नहीं हुआ। एक ट्रेन के पार्सल वैन से भंडार स्थल तक कपड़ों का बंडल ले जाते समय इसमें विस्फोट हो गया।

पार्सल सिकंदराबाद से चलने वाली एक ट्रेन से आया था और विस्फोट के बाद कपड़े के बंडल में आग लग गई।

एक अधिकारी ने बताया, ‘‘दोनों (दोनों भाई) को सिकंदराबाद रेलवे स्टेशन पर पार्सल की बुकिंग में कथित भूमिका के लिए हिरासत में लिया गया है।’’ उन्होंने विस्तार से जानकारी देने से इंकार कर दिया।

यह पूछने पर कि क्या विस्फोट में आतंकवाद का कोण होने का पुलिस को संदेह है तो उन्होंने कहा कि मामले की जांच चल रही है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतIran-US ceasefire: इरान और अमेरिका के बीच सीजफायर, कश्मीर और लद्दाख में लोग मना रहे जश्न; नेताओं ने दी प्रतिक्रिया

भारतBihar: सीएम नीतीश कुमार ने 4954 नवनियुक्त एएनएम को सौंपा नियुक्ति पत्र, कहा- 'स्वास्थ्य सेवा सिर्फ एक नौकरी नहीं बल्कि मानवता की सेवा'

कारोबारPNG Price Hike: रसोई का बजट बिगड़ा! आईजीएल ने बढ़ाए पीएनजी के दाम, ₹1.7 प्रति एससीएम की हुई बढ़ोतरी

भारतJammu-Kashmir: आतंकियों से सांठ-गांठ के चलते गई नौकरी, 2 सरकारी कर्मचारी बर्खास्त; अब तक 90 अधिकारी

भारतWest Bengal Polls 2026: ममता बनर्जी ने भवानीपुर सीट से नामांकन दाखिल किया, जानें चुनावी समीकरण

भारत अधिक खबरें

भारतनहीं रहीं मोहसिना किदवई, उत्तर प्रदेश से लेकर केंद्र की राजनीति तक, 5 दशकों तक छाई रहने वाली कांग्रेस दिग्गज नेता का निधन

भारतDC vs GT, IPL 2026: फ्री होकर देखिए मैच, दिल्ली मेट्रो देर रात तक पहुंचाएंगी घर, DMRC ने बदली अपनी टाइमिंग

भारतनिजी जासूसी एजेंसियों को लेकर नई चिंताएं

भारतपंजाब में अमित शाह का प्रतिभा खोज अभियान?, आरिफ मोहम्मद खान ढाका जाएंगे!

भारतNagpur: पवनी सफारी में दिखा दुर्लभ ‘काला चीतल’, पर्यटकों में बढ़ा रोमांच