लाइव न्यूज़ :

गांजा बेचने के आरोप में दो सगे भाई गिरफ्तार, करीब 10 किलोग्राम गांजा जब्त

By भाषा | Updated: March 23, 2021 13:51 IST

Open in App

नोएडा, 23 मार्च गौतमबुद्ध नगर जिले स्थित बिसरख थाने की पुलिस ने सोमवार रात को गश्त के दौरान दो सगे भाइयों को गांजा बेचने के आरोप में गिरफ्तार किया। इनके पास से पुलिस ने करीब 10.50 किलोग्राम गांजा बरामद किया है।

बिसरख थाने की प्रभारी निरीक्षक अनीता चौहान ने मंगलवार को बताया कि बीती रात को गश्त पर निकली पुलिस ने जलपुरा गांव के पास जुनेद और राशिद (निवासी सिकंदराबाद,बुलंदशहर) को गिरफ्तार किया।

उन्होंने बताया कि इनके पास से पुलिस ने 10.5 किलोग्राम गांजा बरामद किया है।

चौहान के मुताबिक पूछताछ के दौरान दोनों भाइयों ने बताया कि वे काफी दिनों से अवैध रूप से गांजा बेचने के धंधे में संलिप्त थे।

वहीं, थाना सूरजपुर पुलिस ने बीती रात को गश्त के दौरान आकाश नामक कथित गांजा तस्कर को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उसके पास से 600 ग्राम गांजा बरामद किया है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?

क्राइम अलर्टबास्केटबॉल हुप पर पुल-अप्स कर रहे थे समुद्री इंजीनियरिंग संस्थान में 20 वर्षीय कैडेट विशाल वर्मा?, बैकबोर्ड गिरने से मौत

भारतमुंबई में IIMCAA कनेक्शन्स मीट, फिल्म निर्माता मनोज मौर्य की सिल्वर जुबली सम्मान से सम्मानित

क्रिकेट3 मैच, 22 रन, 2 चौके, 1 छक्का और 19 गेंद?, टी20 विश्व कप में भारत की जीत में अहम भूमिका निभाने वाले संजू सैमसन क्यों आईपीएल में हो रहे फेल?, सिंगल डिजिट स्कोर पर आउट

भारतकौन थे डॉ. मणि छेत्री?, 106 वर्ष की आयु में निधन

भारत अधिक खबरें

भारतपश्चिम एशिया युद्धः ओमान तट के निकट ड्रोन बोट हमले में जान गंवाने वाले 25 वर्षीय नाविक दीक्षित सोलंकी का शव मुंबई लाया

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा