लाइव न्यूज़ :

दक्षिणी दिल्ली में अवैध रूप से 'हुक्का कैफे' चलाने के आरोप में दो भाई गिरफ्तार

By भाषा | Updated: August 3, 2021 21:50 IST

Open in App

नयी दिल्ली, तीन अगस्त दिल्ली पुलिस ने दक्षिणी दिल्ली के कोटला मुबारकपुर इलाके में एक 'हुक्का कैफे' का भंडाफोड़ किया है और दो भाइयों को कथित तौर पर बिना लाइसेंस के अवैध रूप से इसे चलाने और ग्राहकों को हुक्का परोसने के आरोप में गिरफ्तार किया है। अधिकारियों ने मंगलवार को यह जानकारी दी।

उन्होंने बताया कि सिमरनजीत सिंह उर्फ ​​हनी और उसके छोटे भाई लवनीत ने किराए पर जगह ली थी और दो दिन पहले ही कैफे शुरू किया था। दोनों हरियाणा के फरीदाबाद जिले के निवासी हैं।

पुलिस ने बताया कि रोहिणी निवासी उनके एक सहयोगी ने रेस्तरां के लिए लाइसेंस के लिए आवेदन किया था, लेकिन अभी तक लाइसेंस नहीं मिला है।

पुलिस ने बताया कि अवैध हुक्का कैफे की सूचना मिलने के बाद सोमवार और मंगलवार की दरमियानी रात यहां वजीर नगर, बीपी मार्ग पर स्थित एक इमारत में स्थित 'द डेली कैफे' पर छापेमारी की गई।

पुलिस के अनुसार, रेस्तरां का बिक्री रजिस्टर भी जब्त कर लिया गया, जिससे पता चला कि ग्राहकों को हुक्का परोसा जाता था।

पुलिस उपायुक्त (दक्षिण) अतुल कुमार ठाकुर ने बताया कि मामला दर्ज कर लिया गया है और दोनों आरोपी व्यक्तियों को गिरफ्तार कर लिया गया।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?

क्राइम अलर्टबास्केटबॉल हुप पर पुल-अप्स कर रहे थे समुद्री इंजीनियरिंग संस्थान में 20 वर्षीय कैडेट विशाल वर्मा?, बैकबोर्ड गिरने से मौत

भारतमुंबई में IIMCAA कनेक्शन्स मीट, फिल्म निर्माता मनोज मौर्य की सिल्वर जुबली सम्मान से सम्मानित

क्रिकेट3 मैच, 22 रन, 2 चौके, 1 छक्का और 19 गेंद?, टी20 विश्व कप में भारत की जीत में अहम भूमिका निभाने वाले संजू सैमसन क्यों आईपीएल में हो रहे फेल?, सिंगल डिजिट स्कोर पर आउट

भारतकौन थे डॉ. मणि छेत्री?, 106 वर्ष की आयु में निधन

भारत अधिक खबरें

भारतपश्चिम एशिया युद्धः ओमान तट के निकट ड्रोन बोट हमले में जान गंवाने वाले 25 वर्षीय नाविक दीक्षित सोलंकी का शव मुंबई लाया

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा