लाइव न्यूज़ :

जम्मू-कश्मीर में हेरोइन और नकदी बरामद होने के बाद दो भाइयों को गिरफ्तार किया गया

By भाषा | Updated: September 8, 2021 17:37 IST

Open in App

जम्मू, आठ सितंबर पुलिस ने जम्मू के बाहरी इलाके में 30 ग्राम हेरोइन और 1.62 लाख रुपये से अधिक नकदी जब्त करने के बाद दो मादक पदार्थ तस्करों को गिरफ्तार किया है। एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बुधवार को यह जानकारी दी।

उन्होंने बताया कि बान सुल्तान का निवासी संजीव कुमार उर्फ ​​छोटू और उसका भाई जगदीप कुमार मंगलवार की रात अपनी कार में यात्रा कर रहे थे तभी उन्हें मीरां साहिब इलाके में जांच के लिए रुकने का इशारा किया गया।

अधिकारी ने कहा कि दोनों ने भागने की कोशिश की लेकिन सतर्क पुलिसकर्मियों ने उनका पीछा कर उन्हें गिरफ्तार कर लिया।

अधिकारी ने कहा कि उनके वाहन की तलाशी में नशीले पदार्थ के साथ-साथ 1,62,300 रुपये और एक धारदार हथियार बरामद हुआ।

दोनों आरोपियों के खिलाफ मादक पदार्थ निरोधक एनडीपीएस अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया है। मामले की जांच जारी है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

क्रिकेटकेकेआर के लिए सुनील नरेन और वरुण चक्रवर्ती पंजाब किंग्स के खिलाफ मैच क्यों नहीं खेल रहे हैं? जानें कारण

विश्वखुफिया प्रमुख मेजर जनरल माजिद खादेमी की मौत, इजराइल-अमेरिका ने ईरान किया हमला, 25 मरे?, जवाब में ईरान ने पड़ोसी खाड़ी देशों पर मिसाइलें दागीं

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत अधिक खबरें

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos

भारतDelhi Assembly Security Breach: कार में सवार व्यक्ति ने कॉम्प्लेक्स का गेट तोड़कर पोर्च में रखा गुलदस्ता, वीडियो

भारतबिहार में शराबबंदी कानून को लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने उठाया सवाल, कहा- बिहार में 40 हजार करोड़ रुपये की एक समानांतर अवैध अर्थव्यवस्था खड़ी हो गई है

भारतमुख्यमंत्री नीतीश कुमार के सामने जदयू नेताओं ने लगाया निशांत कुमार जिंदाबाद, CM भी मुस्कुराए