लाइव न्यूज़ :

महाराष्ट्र में दो ईंट भट्ठा मालिक आदिवासियों के अपहरण के आरोप में पकड़े गए

By भाषा | Updated: November 20, 2020 15:14 IST

Open in App

पालघर, 20 नवम्बर नवी मुंबई के दो ईंट भट्ठा मालिकों को महाराष्ट्र के पालघर जिले से आदिवासियों का अपहरण करने और उन्हें अपनी इकाई में काम कराने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। यह जानकारी पुलिस ने शुक्रवार को दी।

मोखदा पुलिस थाने के एक अधिकारी ने बताया कि पुलिस ने दोनों भाइयों चंद्रकांत और विशाल भोईर और उनके छह सहयोगियों के खिलाफ भारतीय दंड संहिता की प्रासंगिक धाराओं, अत्याचार अधिनियम और बंधुआ मजदूरी उन्मूलन अधिनियम की के तहत मामला दर्ज किया है।

एक आदिवासी महिला द्वारा दर्ज कराई गई शिकायत के अनुसार, छह आरोपी बृहस्पतिवार को उसके घर आए और उसके परिवार को 50,000 रुपये अग्रिम राशि देकर अपनी इकाई में काम करने के लिए संपर्क किया।

अधिकारी ने कहा कि पहले ही एक अन्य ईंट भट्टे पर काम मिल जाने के कारण परिवार ने जब इस प्रस्ताव को अस्वीकार कर दिया, तो आरोपियों ने उनके साथ कथित तौर पर मारपीट की और परिवार के तीन पुरुष सदस्यों को जबरन गाड़ी में डाल लिया।

अधिकारी ने बताया कि भोईर बंधुओं को गिरफ्तार कर लिया गया है और तीन अगवा आदिवासियों को छुड़ा लिया गया है। अधिकारी ने कहा कि आगे की जांच चल रही है और अन्य आरोपियों को गिरफ्तार किया जाना बाकी है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटइंडियन प्रीमियर लीग में भुवनेश्वर कुमार ने जड़ा 'दोहरा शतक', ऐसा करने वाले दुनिया के दूसरे गेंदबाज, जानें पहले पायदान पर कौन?

क्रिकेट37 के साथ सबसे आगे CSK?, आईपीएल में सबसे ज्यादा 200 से अधिक रन बनाने वाली टीमें, देखिए टॉप-5 लिस्ट

क्राइम अलर्टमैडम दुकान के सामने गाड़ी मत लगाओ, ग्राहक को आने में दिक्कत होगी?, 78 वर्षीय दुकानदार को महिला उपनिरीक्षक ने थप्पड़ मारा, प्राथमिकी दर्ज

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

पूजा पाठPanchang 06 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

भारत अधिक खबरें

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल