रिचमंड में गोलीबारी में दो लड़कों की मौत, दो पुरुष घायल
By भाषा | Updated: November 14, 2021 00:45 IST2021-11-14T00:45:41+5:302021-11-14T00:45:41+5:30

रिचमंड में गोलीबारी में दो लड़कों की मौत, दो पुरुष घायल
रिचमंड (अमेरिका), 13 नवंबर (एपी) अमेरिका के रिचमंड शहर में घरेलू सामान की बिक्री करने वाले एक स्टोर में गोलीबारी में दो लड़कों की मौत हो गयी और दो पुरुष गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस ने इसकी जानकारी दी।
घटना की सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची रिचमंड पुलिस ने बताया कि चार लोगों को गोलियां लगी हैं। उन्होंने बताया कि पीड़ितों को एक स्थानीय अस्पताल ले जाया गया जहां नौ और 14 साल के दो लड़कों की मौत हो गयी।
Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।