लाइव न्यूज़ :

सड़क दुर्घटना के बाद बाइक में आग लगने से दो लड़कों की जलकर मौत

By भाषा | Updated: January 30, 2021 16:50 IST

Open in App

मुंबई, 30 जनवरी महाराष्ट्र के अमरावती जिले में एक मालवाहक वाहन से टक्कर के बाद मोटरसाइकिल में आग लग गई जिससे उस पर सवार दो नाबालिग लड़कों की मौत हो गई। पुलिस ने शनिवार को यह जानकारी दी।

एक अधिकारी ने बताया कि यह घटना आसेगांव पुलिस थाना क्षेत्र के तहत परतवाड़ा गांव के निकट हुई जब मोटरसाइकिल की टक्कर शुक्रवार शाम मालवाहक वाहन से हो गई। उन्होंने बताया कि हादसे में मोटरसाइकिल चला रहे सार्थक वैद्य (17) और निवरुत्ति सालव (15) की मौत हो गई।

उन्होंने कहा कि टक्कर के बाद मोटरसाइकिल सड़क पर 25 से 30 मीटर तक घिसटती चली गई जिसकी चलते घर्षण से निकली चिंगारी से दोपहिया वाहन के पेट्रोल टैंक में विस्फोट हो गया।

अधिकारी ने बताया कि दोनों नाबालिग आग की चपेट में आ गए और मौके पर ही दोनों की मौत हो गई।

उन्होंने बताया कि तालानी गांव का रहने वाला सार्थक 10वीं कक्षा का छात्र था जबकि निवरुत्ति आठवीं में पढ़ता था।

अधिकारी ने बताया कि स्थानीय लोगों ने पानी की मदद से आग को बुझाने की कोशिश की, लेकिन उन्हें बचाया नहीं जा सका।

उन्होंने कहा कि मालवाहक वाहन के चालक के खिलाफ आसेगांव पुलिस थाने में मामला दर्ज कर आगे की जांच की जा रही है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारत3 दिन के भारत दौरे पर बांग्लादेशी विदेश मंत्री, क्या सुलझेंगे पुराने मुद्दे? जानें क्या मुद्दे शामिल

क्राइम अलर्टTamil Nadu: 6 साल बाद मिला न्याय! पिता-पुत्र की हिरासत में मौत केस में 9 पुलिसकर्मियों को मृत्युदंड

विश्वVIDEO: पनामा नहर के पास ब्लास्ट, आसमान में दिखा धुएं का गुबार, कई घायल

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: ईंधन की कीमतों ने बढ़ाई टेंशन! क्या भारत में महंगा हो गया पेट्रोल और डीजल? जानें

क्राइम अलर्टकोई इतना अमानवीय और क्रूर कैसे हो सकता है?

भारत अधिक खबरें

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे