शामली के नहर से दो शव बरामद

By भाषा | Updated: June 11, 2021 15:13 IST2021-06-11T15:13:47+5:302021-06-11T15:13:47+5:30

Two bodies recovered from Shamli canal | शामली के नहर से दो शव बरामद

शामली के नहर से दो शव बरामद

मुजफ्फरनगर, 11 जून उत्तर प्रदेश के शामली जिले में पूर्वी यमुना नहर से दो शव बरामद किए गए हैं। पुलिस ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।

करीब 30 साल और 60 साल के दो अज्ञात पुरुषों के शव बृहस्पतिवार शाम खंडरावाली गांव के निकट से मिले हैं। इस संबंध में कांधला पुलिस थाने में मामला दर्ज किया गया है।

थाना प्रभारी रोजांत त्यागी ने बताया कि शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है और आगे की जांच जारी है। वहीं मुजफ्फरनगर जिले में सड़क किनारे 40 वर्षीय एक व्यक्ति का शव मिला है, जिसके शरीर पर जख्मों के निशान हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Web Title: Two bodies recovered from Shamli canal

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे