ओडिशा में टोल प्लाजा के निकट दो शव बरामद

By भाषा | Updated: September 3, 2021 20:52 IST2021-09-03T20:52:03+5:302021-09-03T20:52:03+5:30

Two bodies found near toll plaza in Odisha | ओडिशा में टोल प्लाजा के निकट दो शव बरामद

ओडिशा में टोल प्लाजा के निकट दो शव बरामद

ओडिशा के जाजपुर जिले में राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या 16 पर शुक्रवार की सुबह दो लोगों के शव बरामद किये गये। पुलिस ने इसकी जानकारी दी । पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि कुछ स्थानीय लोगों ने राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या 16 के साथ लगने वाली सोती में सड़क के किनारे इन दोनों शवों को देखा । उन्होंने बताया कि दोनों की पहचान बिजय साहू और मानस दास के रूप में की गयी है। दोनों जान्हा गांव के रहने वाले थे । पुलिस ने शवों के निकट से सौंदर्य प्रसाधनों से भरा एक बॉक्स और एक मोटरसाइकिल बरामद की है। उन्होंने बताया कि शवों को पोस्टमॉर्टम के लिये भेजा गया है और इस संबंध में मामला दर्ज किया गया है और इसकी जांच की जा रही है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Web Title: Two bodies found near toll plaza in Odisha

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे

टॅग्स :Bijay Sahu