लाइव न्यूज़ :

जींद में नहर से दो शव मिले

By भाषा | Updated: September 27, 2021 19:25 IST

Open in App

जींद, 27 सितंबर हरियाणा में जींद जिले की बरवाला ब्रांच नहर से दो शवों को बरामद किया गया है, जिनकी अभी पहचान नहीं हो सकी है। पुलिस ने इस बाबत अज्ञात लोगों के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज किया है।

पुलिस के मुताबिक, गढ़ी थाना क्षेत्र के उझाना गांव में इस नहर में ये शव पीछे से बहकर पहुंचे हैं। उन्होंने बताया कि राहगीरों ने शव देखे थे जिसके बाद शवों को बाहर निकाला गया।

गढी थाने के प्रभारी राजकुमार ने बताया कि नहर से दो शव बरामद हुए हैं और दोनों की शिनाख्त नहीं हो सकी है। उन्होंने बताया कि एक शव के गले में रस्सी बंधी हुई थी, जबकि दूसरा नग्र हालात में था।

राजकुमार ने बताया कि दोनों शव पीछे से बहकर उझाना के निकट नहर में आए हैं और शवों को शिनाख्त के लिए शव गृह में रखवाया गया है। पुलिस अधिकारी ने बताया कि हत्या और अन्य धाराओं में मामला दर्ज कर लिया है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टTamil Nadu: 6 साल बाद मिला न्याय! पिता-पुत्र की हिरासत में मौत केस में 9 पुलिसकर्मियों को मृत्युदंड

विश्वVIDEO: पनामा नहर के पास ब्लास्ट, आसमान में दिखा धुएं का गुबार, कई घायल

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: ईंधन की कीमतों ने बढ़ाई टेंशन! क्या भारत में महंगा हो गया पेट्रोल और डीजल? जानें

क्राइम अलर्टकोई इतना अमानवीय और क्रूर कैसे हो सकता है?

विश्व‘एलिमेंट्‌स’ को बचानेवाले फारसी विद्वान और यूक्लिड से प्रेरित शरलॉक 

भारत अधिक खबरें

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे