लाइव न्यूज़ :

जम्मू में वायुसेना अड्डे पर दो विस्फोट: राजनाथ सिंह ने वायुसेना के उप प्रमुख से बात की

By भाषा | Updated: June 27, 2021 11:23 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 27 जून भारतीय वायुसेना इस बात की जांच कर रही है कि रविवार को जम्मू में उसके अड्डे पर हुए कम तीव्रता वाले दो विस्फोट आतंकवादी हमला तो नहीं थे। रक्षा प्रतिष्ठान से जुड़े अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह के कार्यालय ने बताया कि उन्होंने वायुसेना के उपप्रमुख एयर मार्शल एचएस अरोड़ा से विस्फोटों के संबंध में बात की।

उन्होंने बताया कि जांच करने वाले अधिकारी हवाईअड्डे पर विस्फोटकों को गिराने के लिए ड्रोन के संभावित इस्तेमाल की भी छानबीन कर रहे हैं। इस हवाईअड्डे में वायुसेना की विभिन्न संपत्तियां हैं।

भारतीय वायु सेना (आईएएफ) ने ट्वीट किया कि जम्मू वायु सेना स्टेशन के तकनीकी क्षेत्र में रविवार तड़के "कम तीव्रता वाले दो विस्फोट" होने की सूचना मिली। इनमें से एक विस्फोट ने एक इमारत की छत को मामूली नुकसान पहुंचाया, जबकि दूसरा विस्फोट खुले क्षेत्र में हुआ।

वायु सेना ने कहा, "किसी भी उपकरण को कोई नुकसान नहीं हुआ। असैन्य एजेंसियों के साथ मिलकर जांच की जा रही है।’’

रक्षा मंत्री के कार्यालय ने ट्वीट किया, ‘‘रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने जम्मू में वायु सेना स्टेशन पर आज हुई घटना के बारे में वायुसेना के उप प्रमुख एयर मार्शल एचएस अरोड़ा से बात की। एयर मार्शल विक्रम सिंह स्थिति का जायजा लेने जम्मू पहुंच रहे हैं।’’

अधिकारियों ने बताया कि विस्फोटों में आतंकवादी नेटवर्कों की संभावित संलिप्तता समेत विभिन्न पहलुओं की जांच की जा रही है। उन्होंने बताया कि वायु सेना प्रमुख एयर चीफ मार्शल आरकेएस भदौरिया को विस्फोटों के बारे में अवगत कराया गया है। वायुसेना प्रमुख शनिवार से बांग्लादेश के तीन दिवसीय दौरे पर हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटइंडियन प्रीमियर लीग में भुवनेश्वर कुमार ने जड़ा 'दोहरा शतक', ऐसा करने वाले दुनिया के दूसरे गेंदबाज, जानें पहले पायदान पर कौन?

क्रिकेट37 के साथ सबसे आगे CSK?, आईपीएल में सबसे ज्यादा 200 से अधिक रन बनाने वाली टीमें, देखिए टॉप-5 लिस्ट

क्राइम अलर्टमैडम दुकान के सामने गाड़ी मत लगाओ, ग्राहक को आने में दिक्कत होगी?, 78 वर्षीय दुकानदार को महिला उपनिरीक्षक ने थप्पड़ मारा, प्राथमिकी दर्ज

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

पूजा पाठPanchang 06 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

भारत अधिक खबरें

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल