लाइव न्यूज़ :

ट्रक की टक्कर से भाजयुमो के दो नेताओं की मौत

By भाषा | Updated: February 23, 2021 17:03 IST

Open in App

सीतापुर (उत्तर प्रदेश), 23 फरवरी सीतापुर जिले के विषय क्षेत्र में ट्रक की टक्कर से मोटरसाइकिल सवार भारतीय जनता युवा मोर्चा (भाजयुमो) के दो नेताओं की मौत हो गई।

पुलिस सूत्रों ने मंगलवार को बताया कि सोमवार रात मोटरसाइकिल से अपने घर बिसवां लौट रहे अभिषेक अवस्थी और आकाश मिश्रा के वाहन को सीतापुर-बिसवां मार्ग पर एक ट्रक ने टक्कर मार दी। दोनों को गंभीर रूप से घायल अवस्था में स्थानीय सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

मृतक दोनों युवक भारतीय जनता युवा मोर्चा के स्थानीय नेता थे।

सूत्रों ने बताया कि शवों का पोस्टमार्टम कराया गया है। इस सिलसिले में अज्ञात ट्रक चालक के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर उसकी तलाश की जा रही है।

इस बीच, राज्य सरकार के प्रवक्ता ने लखनऊ में बताया कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने भाजपा युवा मोर्चा के पदाधिकारियों की मृत्यु पर दुख जताते हुए आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटSyed Mushtaq Ali Trophy Elite 2025 Super League: हैदराबाद, झारखंड, हरियाणा और मप्र की जीत, मुंबई, पंजाब, आंध्र प्रदेश और राजस्थान की हार, 14 दिसंबर का दूसरा चरण

भारतIndiGo Crisis: फ्लाइट कैंसिलेशन से परेशान यात्रियों को राहत देगा इंडिगो, 500 करोड़ का मुआवजा और रिफंड पर कर रहा फोकस

भारतकोलकाता में मेस्सी-मेस्सी?, शाहरुख खान मिलने पहुंचे, आधी रात को दिसंबर की सर्दी के फैंस सैलाब, देखिए वीडियो

भारतKerala local body polls 2025 results: पलक्कड़ नगरपालिका में भाजपा के सबसे बड़ी?, 17 सीट पर जीत और कई सीट पर आगे, जानिए LDF, UDF का हाल

क्राइम अलर्टBareilly Double Murder Case: प्रेमी जोड़े की हत्या मामले में लड़की के पिता-चाचा को उम्रकैद, मां को 7 साल की सजा

भारत अधिक खबरें

भारतKerala local body polls 2025 results: NDA 42, LDF 22 और UDF 14 वार्ड पर आगे?, तिरुवनंतपुरम नगर निगम में पहली बार सत्ता हासिल करने की कगार पर

भारतYear Ender 2025: पहलगाम अटैक से लेकर एयर इंडिया क्रैश तक..., इस साल इन 5 घटनाओं ने खींचा लोगों का ध्यान

भारतDelhi AQI: दिल्ली में वायु प्रदूषण का स्तर रेड जोन में पहुंचा, AQI ने तोड़ा रिकॉर्ड

भारतKerala Local Body Elections: ग्राम पंचायतों में एलडीएफ आगे, नगरपालिकाओं और निगमों में यूडीएफ आगे

भारतPunjab: अमृतसर के कई स्कूलों को मिली बम की धमकी, जल्द छात्रों को बाहर निकाला गया; जांच जारी