लाइव न्यूज़ :

भाजपा के दो कार्यकर्ता आतंकवादी हमले का नाटक रचने के आरोप में गिरफ्तार

By भाषा | Updated: July 20, 2021 19:44 IST

Open in App

श्रीनगर 20 जुलाई जम्मू-कश्मीर के कुपवाड़ा जिले में पिछले सप्ताह कथित तौर पर आतंकवादी हमले का नाटक रचने वाले भारतीय जनता पार्टी के दो कार्यकर्ताओं और उनके दो निजी सुरक्षा कर्मियों को गिरफ्तार किया गया है। अधिकारियों ने मंगलवार को यह जानकारी दी।

अधिकारियों ने बताया कि भाजपा कार्यकर्ता इशफाक मीर तथा बशारत अहमद और सुरक्षाकर्मियों को सोमवार को गिरफ्तार कर लिया गया।

अधिकारियों ने कहा कि भाजपा कार्यकर्ताओं ने अपनी सुरक्षा बढ़वाने के लिये सुरक्षाकर्मियों के साथ मिलकर शुक्रवार रात कुपवाड़ा के गुलगाम में हमला करवाया और इस दौरान भाजपा जिलाध्यक्ष मोहम्मद शफी मीर के बेटे इशफाक के हाथ में चोट आई।

पुलिस ने प्रारंभिक जांच के बाद कहा था कि इशफाक एक सुरक्षा गार्ड की ओर से गोली चलाए जाने के दौरान घायल हो गया था।

अधिकारियों ने कहा कि लगातार पूछताछ के बाद, आरोपियों ने कबूल किया कि उन्होंने अधिक सुरक्षा पाने के लिए हमला करवाया था।

इन सभी को सोमवार को कुपवाड़ा की अदालत में पेश किया गया, जहां से उन्हें सात दिन की पुलिस हिरासत में भेज दिया गया।

इस बीच, भाजपा ने जिलाध्यक्ष को निलंबित कर दिया है और आंतरिक जांच के आदेश दिए हैं। कश्मीर के भाजपा प्रवक्ता जीएम मीर को 25 जुलाई तक रिपोर्ट सौंपने को कहा गया है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRCB vs CSK: चेन्नई सुपर किंग्स की लगातार तीसरी हार, आरसीबी ने 43 रन से जीता बैक-टू-बैक दूसरा मुकाबला

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

क्रिकेटबेंगलुरु में छक्कों की बौछार के बीच, टिम डेविड की विस्फोटक पारी से CSK के खिलाफ RCB ने बनाया 250/3 का विशाल स्कोर

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

भारत अधिक खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह