लाइव न्यूज़ :

भाजपा शासित दो नगर निगमों ने मीडिया को सदन की कार्यवाही का प्रसारण करने से रोका : आप

By भाषा | Updated: October 28, 2021 18:11 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 28 अक्टूबर आम आदमी पार्टी ने बृहस्पतिवार को आरोप लगाया कि भारतीय जनता पार्टी नीत दक्षिण दिल्ली नगर निगम (एसडीएमसी) और पूर्वी दिल्ली नगर निगम (ईडीएमसी) ने अपने गलत कार्यों के बारे में लोगों को अंधेरे में रखने के लिए मीडिया को दोनों नगर निकायों की सदन की कार्यवाही को रिकार्ड करने व उसका सीधा प्रसारण करने से रोक दिया है।

आप के प्रमुख प्रवक्ता सौरभ भारद्वाज ने संवाददाता सम्मेलन में दावा किया कि इन दोनों नगर निकायों ने इस सिलसिले में बुधवार को आदेश जारी किया।

हालांकि, आप के दावे पर एसडीएमसी और ईडीएमसी से तत्काल कोई प्रतिकिया नहीं मिल पाई है।

भारद्वाज ने संवाददाताओं से कहा, ‘‘भाजपा नीत एसडीएमसी के मेयर ने कल एक तुगलकी फरमान जारी कर कहा कि पत्रकारों को इस सदन की कार्यवाही को रिकार्ड करने या प्रसारित करने की अनुमति नहीं दी जाएगी। इसी तरह का एक आदेश ईडीएमसी ने भी जारी किया है। ’’

उन्होंने इस कदम को संदिग्ध बताते हुए आरोप लगाया, ‘‘ यह स्पष्ट रूप से इंगित करता है कि भाजपा खराब व्यवहार कर रही है। पत्रकारों को नगर निगम के सत्र की कार्यवाही को रिकार्ड करने से रोक दिया गया ताकि लोगों को निकाय के गलत कार्यों के बारे में अंधेरे में रखा जा सके। भाजपा लोगों से सच्चाई छिपाना चाहती है।’’

भारद्वाज ने कहा कि आप भाजपा के इस कदम की निंदा करती है। उन्होंने कहा, ‘‘चाहे लोकसभा हो या दिल्ली विधानसभा, सदन की कार्यवाही के लिए यह मानक प्रक्रिया है कि जनता के लिए उसका सीधा प्रसारण किया जाए।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारGold Rate Today: 6 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,51,765 प्रति 10 ग्राम

ज़रा हटकेचाचा जी, मुझे बचा लो?, 4 साल की लड़की को जंजीर से बांधकर पूर्व सैनिक ने पीटा

क्रिकेट3 मैच में 6-7 और 9 रन?, आरआर से सीएसके में लौटे सैमसन का बल्ला नहीं चला, कोच स्टीफन फ्लेमिंग ने कहा- माहौल में ढल रहे और जल्द रन बरसाएंगे?

क्राइम अलर्टइंस्टाग्राम पर दोस्ती, 25 साल की महिला ने 16 वर्षीय लड़के को होटल बुलाया और सेक्स करने से कहा, मना किया तो आरोपी महिला ने बलात्कार किया?

भारतरामअवतार जग्गी हत्याः अमित जोगी को आजीवन कारावास की सजा

भारत अधिक खबरें

भारतबीजेपी 47वां स्थापना दिवस समारोहः करोड़ों कार्यकर्ता को बधाई, हम पार्टी को अपनी मां मानते हैं?, पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा-भावुक पोस्ट, वीडियो

भारतBaramati Bypoll 2026: कौन हैं आकाश मोरे? बारामती उपचुनाव में महाराष्ट्र की उप मुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार से टक्कर?

भारतअसम की जनता ने इस बार दो काम पक्के किए?, पीएम मोदी बोले- एनडीए की हैट्रिक और कांग्रेस के शाही परिवार के नामदार की हार की सेंचुरी का रिकॉर्ड?

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?

भारतमुंबई में IIMCAA कनेक्शन्स मीट, फिल्म निर्माता मनोज मौर्य की सिल्वर जुबली सम्मान से सम्मानित