लाइव न्यूज़ :

महाराष्ट्र के दो भाजपा सांसदों ने आंदोलन के पहले मराठा आरक्षण पर की चर्चा

By भाषा | Updated: June 15, 2021 00:54 IST

Open in App

पुणे, 14 जून महाराष्ट्र में मराठा आरक्षण के लिए 16 जून से आंदोलन शुरू करने की घोषणा कर चुके भाजपा सांसद संभाजीराजे छत्रपति ने सोमवार को पार्टी के राज्यसभा सदस्य उदयनराजे भोसले से मुलाकात कर आरक्षण के मुद्दे पर उनसे विस्तृत चर्चा की।

पिछले महीने उच्चतम न्यायालय ने दाखिला और सरकारी नौकरियों में मराठों को आरक्षण प्रदान करने के महाराष्ट्र के 2018 के कानून को रद्द कर दिया था। भोसले से मुलाकात करने के बाद संभाजीराजे छत्रपति ने संवादददाताओं से कहा, ‘‘मैंने मराठा आरक्षण के मुद्दे पर उदयनराजे भोसले से विस्तृत चर्चा की और तकरीबन सभी मुद्दों पर हमारे समान विचार हैं।’’

संभाजीराजे ने कहा कि राज्य सरकार के पास समुदाय को आरक्षण प्रदान करने के लिए दो विकल्प हैं। उन्होंने कहा, ‘‘या तो पुनर्विचार याचिका दाखिल की जाए और पुनर्विचार याचिका खारिज होने पर क्यूरेटिव पिटिशन दाखिल करें। हालांकि दिलीप भोसले कमेटी के सुझावों के मुताबिक क्यूरेटिव पिटिशन की जरूरत नहीं है।’’

महाराष्ट्र सरकार ने उच्चतम न्यायालय के आदेश के अध्ययन के लिए इलाहाबाद उच्च न्यायालय के पूर्व मुख्य न्यायाधीश दिलीप भोसले की अध्यक्षता में एक कमेटी बनायी थी। संभाजीराजे ने इससे पहले कहा था कि वह मराठा समुदाय के लिये आरक्षण की मांग को लेकर 16 जून से कोल्हापुर से राज्यव्यापी आंदोलन शुरू करेंगे।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

ज़रा हटकेबिहार के बक्सर जिले से सामने आई है एक दिलचस्प प्रेम कहानी, दो महिलाओं ने कर ली आपस में शादी, एक पहले से थी विवाहित, दूसरी कुंवारी

क्राइम अलर्टपरिचित ही निकला कातिल, फिरौती के लिए की गई थी नागपुर के 14 वर्षीय अथर्व की हत्या, सीसीटीवी से खुली साजिश, तीन आरोपी गिरफ्तार

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारत अधिक खबरें

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos

भारतDelhi Assembly Security Breach: कार में सवार व्यक्ति ने कॉम्प्लेक्स का गेट तोड़कर पोर्च में रखा गुलदस्ता, वीडियो

भारतबिहार में शराबबंदी कानून को लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने उठाया सवाल, कहा- बिहार में 40 हजार करोड़ रुपये की एक समानांतर अवैध अर्थव्यवस्था खड़ी हो गई है

भारतमुख्यमंत्री नीतीश कुमार के सामने जदयू नेताओं ने लगाया निशांत कुमार जिंदाबाद, CM भी मुस्कुराए

भारतबिहार में मुख्यमंत्री चुनना भाजपा के लिए बनी बड़ी सिरदर्दी, सम्राट चौधरी के नाम पर दल में टूट की संभावना, संघ बैकग्राउंड के नेता की हो रही है मांग